Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

खाने में कुछ अलग ट्राई करना है तो बनाएं पखला भात

घर पर कुछ अलग और टेस्ट से भरपूर भोजन बनाने के बारे में सोच रही हैं तो आपको ज़रूर ट्राई करना चाहिए पखला भात। 
Updated:- 2021-05-10, 09:52 IST
pakhala bhata recipe at home

समय के साथ भोजन में महेशा कुछ अलग ट्राई करते हैं रहना चाहिए। जैसे कभी आलू पराठा, तो कभी पनीर, आलू प्याज पराठा आदि अलग-अलग पराठे की रेसिपी ट्राई करते रहना चाहिए। ऐसा नहीं की हर रोज एक ही पराठे बनाये जा रहे हैं और उसे खाए जा रहे हैं। अगर आप भी कुछ अलग और स्वाद से भरपूर कुछ शानदार रेसिपी बनाने के बारे में सोच रही है, तो आज आपको एक टेस्टी और लाजवाब 'पखला भात' की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यक़ीनन इस रेसिपी का स्वाद चखने के बाद आप भी इसे बार-बार बनाना चाहेंगी। आपको बता दें कि इसे ओड़िसा में बेहद ही पसंद किया जाता है। तो आइए जानते हैं रेसिपी के बारे में।

पखला भात Recipe Card

घर इस आसानी विधि से बनाएं पखला भात

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Others
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • चावल- 2 कप
  • दही-1 कप
  • नमक-स्वादानुसार
  • अदरख-1/2 चम्मच
  • कढ़ी-पत्ता- 5-6
  • जीरा-1/2 चम्मच
  • तेल-1 चम्मच
  • लाल मिर्च-2
  • धनिया पत्ता-2 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आप चावल को अच्छे से साफ करके रख लीजिए।

  2. Step 2:

    इधर एक से दो कप पानी में चावल को उबाल लीजिए या फिर कुकर में एक सिटी लगा लीजिए।

  3. Step 3:

    इसके बाद उबले चावल को किसी बर्तन में रखकर उसमें दही और नमक को डालें और कुछ देर के लिए रख दीजिए।

  4. Step 4:

    इसके बाद एक पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा, लाल मिर्च, कढ़ी पत्ता और अदरख को डालकर तड़का तैयार कर लीजिए।

  5. Step 5:

    तड़का तैयार करके दही चावल मिश्रण में तड़का लगा लीजिए और ऊपर से नींबू रस, धनिया पत्ता डालकर खाने के लिए सर्व करें।

  6. Step 6:

    अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

बनाने का तरीका

  • पखला भात बनाने के लिए सबसे पहले आप चावल को अच्छे से साफ कर लीजिए और एक से दो कप पानी में अच्छे से उबाल लीजिए। कुकर में भी एक सिटी लगा सकती है। एक सिटी से अधिक नहीं। कई लोग एक दिन पहले ही चावल को पानी में भिगोकर पखला भात बनाने हैं।
  • चावल उबालने के बाद किसी बर्तन में चावल को निकाले और उसमें दही के साथ नामक डालकर लगभग 4 से 5 मिनट के लिए छोड़ लीजिए। इधर आप पैन में तेल गरम करें।

pakhala bhata recipe inside

  • तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा, लाल मिर्च, कढ़ी पत्ता और अदरख डालकर तड़का तैयार कर लीजिए। तड़का तैयार होने के बाद दही चावल मिश्रण में तड़का लगा लीजिए।
  • तड़का लगाने के बाद आप ऊपर से नींबू रस और धनिया पत्ता डालकर खाने के लिए सर्व कर सकती हैं। यकीनन स्वाद का तड़का लगाने के लिए इसे आप ज़रूर बनाना पसंद करेगी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।