डिनर में बनाएं प्याज की चटपटी सब्जी, स्वाद ऐसा की बार-बार करेगा खाने को मन

मानसून में स्वादिष्ट और स्पाइसी खाने का बहुत मन करता है। इस मौसम में लोग हरी सब्जियों के बजाय चटपटी चीजों को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी हरी सब्जियों के बजाय कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो प्याज की चटपटी सब्जी बना सकती हैं। बता दें कि इस सब्जी को एक बार खाने के बाद आपका मन बार-बार इसको खाने का करेगा। डिनर के अलावा आप इसे लंच के लिए भी बना सकती हैं।
यूनिक के अलावा घर में अगर कोई सब्जी नहीं है तो प्याज की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी इस सब्जी का स्वाद खूब पसंद आएगा। तो चलिए जानते हैं कि प्याज की चटपटी सब्जी बनाने के लिए किन-किन चीजों को आवश्यकता होती और इसे कैसे बना सकते हैं।
प्याज की चटपटी सब्जी Recipe Card
घर पर झटपट बनाएं प्याज की चटपटी सब्जी। डिनर या फिर ब्रेकफास्ट दोनों के लिए इस सब्जी को बना सकती हैं।
Ingredients
- तेल- 2 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- राई- 1/2 चम्मच
- करी पत्ता- 8 से 10
- अदरक- 1 टुकड़ा
- लहसुन की कलियां- 8 से 9
- हरी मिर्च- 3
- प्याज- 4
- नमक- स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- टमाटर की प्यूरी- 1 कटोरी
- दही- 2 चम्मच
- गरम मसाला-1/4 चम्मच
Step
- Step 1:
चटपटी सब्जी बनाने के लिए प्याज को अच्छी तरह छीलकर टुकड़ों में काट दें।
- Step 2:
इसके बाद अदरक, लहसुन, और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर एक बाउल में रख दें।
- Step 3:
गैस ऑन करें और उसपर पर पैन रख दें, जैसे ही यह गर्म हो जाए इसमें तेल डाल दें।
- Step 4:
तेल के गर्म होने पर जीरा और राई डाल दें। जब यह चटकने लगे तो इसमें करी पत्ता मिक्स करें।
- Step 5:
एक या दो बार चलाने के बाद इसमें अदरक, लहसुन, और हरी मिर्च का पेस्ट डाल दें।
- Step 6:
सभी इंग्रेडिएंट्स को चम्मच की मदद से मिक्स करें और फिर इसमें प्याज के स्लाइस डाल दें।
- Step 7:
गैस का फ्लेम मीडियम कर दें और प्याज को 2 मिनट तक भूनें।
- Step 8:
प्याज जब सॉफ्ट हो जाए तो इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, और धनिया पाउडर मिक्स कर दें।
- Step 9:
मसाले प्याज में अच्छी तरह मिक्स हो जाएं, इसके लिए 2 मिनट तक पैन को ढंक कर पकाएं।
- Step 10:
2 मिनट बाद ढक्कन हटाएं और उसमें टमाटर की प्यूरी मिक्स करें। चम्मच से मिक्स करने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक मिक्स करें।
- Step 11:
अब पैन को 4 से 5 मिनट के लिए ढंक दें, ताकि यह अच्छी तरह पक जाए। इस दौरान बीच-बीच में चेक करते रहें।
- Step 12:
5 मिनट बाद प्लेट हटाएं और उसमें दही और गरम मसाला मिक्स करें। चम्मच की मदद से चलाएं और बिना ढंके करीबन 2 मिनट तक पकाएं।
- Step 13:
2 मिनट बाद प्याज की चटपटी सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी, अब आप इसे सर्व कर सकती हैं।
बनाने का तरीका
- प्याज को छीलने के बाद धोकर जिस भी साइज में काटना चाहती हैं काट लें। प्याज के सभी स्लाइस को एक प्लेट में रख लें। इसके बाद अदरक, लहसुन, और हरी मिर्च का दरदरा पेस्ट तैयार कर लें।
- अब गैस पर पैन रख दें और उसे गर्म होने दें। गर्म होने के बाद तेल डाल दें, जैसे ही यह गर्म हो जाए, इसमें जीरा और राई डाल दें। दोनों चीजों को तेल में अच्छी तरह चटकने दें, इसके बाद इसमें करी पत्ता मिक्स कर दें।
- करीबन 1 मिनट बाद इसमें अदरक, लहसुन, और हरी मिर्च का पेस्ट मिक्स कर दें। इसे चम्मच की मदद से अच्छी तरह चलाने के बाद प्याज मिक्स कर दें। प्याज को 2 मिनट तक भूनना है, इस दौरान गैस का फ्लेम मीडियम रखें।
- जब प्याज हल्का सॉफ्ट हो जाए तो इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और धनिया पाउडर मिक्स कर दें। पैन को प्लेट से ढंक दें और करीबन 2 मिनट तक पकाएं। 2 मिनट बाद प्लेट हटाएं और टमाटर का प्यूरी मिक्स करें। इसी के साथ नमक भी मिक्स कर दें।
- टमाटर डालने के बाद पैन को एक प्लेट से ढंककर करीबन 4 से 5 मिनट तक पकने दें। 5 मिनट बाद प्लेट हटाएं और उसमें दही और गरम मसाला मिक्स कर दें। अब इसे चम्मच से अच्छी तरह मिक्स करें। दो मिनट तक चलाते हुए पकाएं, कुछ देर बाद गैस बंद कर दें।
- इस तरह प्याज की चटपटी सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी। इसे परांठे या फिर रोटी के साथ सर्व कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।