घर पर आसानी से बनाएं नूडल्स पफ, बच्चे करेंगे खूब पसंद

नूडल्स का नाम से सुनते ही बच्चों के मुंह में अपने आप पानी आ जाता है। यहीं नहीं जैसे में ही मालूम चलता है कि घर में कोई नूडल्स बना रहा है तो बच्चे खाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। ऐसे में अगर आपके भी बच्चे नूडल्स खाना पसंद करते हैं, तो इसके बाद एक अलग फ्यूजन में तैयार नूडल्स की रेसिपी बनाकर सर्व कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको नूडल्स पफ की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे मैगी नूडल्स को आटे में भरकर बनाया जाता है और फिर क्रिस्पी होने तक फ्राई किया जाता है। यक़ीनन इस रेसिपी को ट्राई करने के बाद बच्चे खुश हो जाएंगे, तो आइए जानते हैं रेसिपी के बारे में-
नूडल्स पफ Recipe Card
इस आसान विधि से बनाएं नूडल्स पफ
Ingredients
- नूडल्स- 1
- टमाटर-1
- मैदा-1 कप
- शिमला मिर्च-1/2 बारीक़ कटी हुई
- प्याज-1/2 बारीक़ कटा हुआ
- नमक-स्वादानुसार
- सॉस-1/2 चम्मच
- मैगी मसाला-1 चम्मच
- तेल-जरूरत के हिसाब से
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप मैदा में हल्का नमक और पानी डालकर अच्छे से आटे को गूंथ लें।
- Step 2:
इधर आप एक पैन में पानी गरम करके मैगी, शिमला मिर्च, प्याज आदि सामग्री को डालकर नूडल्स को बना लें।
- Step 3:
अब आप आटे में से लोई लें और उसकी पूरी बना लें। अब इस पूरी के बीच में मैगी रखकर किनारे-किनारे से हल्का पानी लगाकर चिपका लें।
- Step 4:
इसके बाद एक पैन में तेल गरम करें और नूडल्स पफ को डीप फ्राई करें लें।
- Step 5:
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- नूडल्स पफ बनाने के लिए सबसे पहले आपको शिमला मिर्च और प्याज को बारीक़ काटकर अलग रखना होगा। इधर आप एक बर्तन में मैदा, नमक और पानी डालकर आटे को गूंथ लें और कुछ देर के लिए अलग रख लें।
- इसके बाद आप एक पैन में पानी, मैगी, शिमला मिर्च, टमाटर आदि सामग्री को डालकर नूडल्स को तैयार कर लें और ठंडा होने के लिए कुछ देर अलग रख लें।
- इधर आप आटे में से लोई लें और उसकी पूरी तैयार कर लें। पूरी तैयार होने के बाद एक से दो चम्मच नूडल्स को पूरी के बीच में भर लें। नूडल्स भरने के बाद साइड-साइड से किनारों को चिपका लें और बर्तन में रख लें।
- इसके बाद आप एक पैन में तेल गरम होने के लिए रखें। जब तेल गरम हो जाए तो तैयार पफ को डालकर अच्छे से डीप फ्राई कर लें। फ्राई करने के बाद किसी प्लेट में निकाल लें और जब अतिरिक्त तेल निकल जाए तो सॉस के साथ खाने के लिए सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।