घर पर झटपट बनाएं 'मसाला पाव' सीखें रेसिपी

महाराष्ट्र और गुजरात अपने स्ट्रीट फूड के लिए काफी फेमस हैं। यहां आपको तरह-तरह का चटपटा और जायकेदार स्ट्रीट फूड खाने को मिल जाएगा। जाहिर है, आप केवल स्ट्रीट फूड खाने के लिए मुंबई या अहमदाबाद नहीं जाएंगी। इसलिए आप अपने ही घर की रसोई में मुंबई और अहमदाबाद के फेमस स्ट्रीट फूड को तैयार कर सकती हैं।
खासतौर पर अगर आप चटपटी चीजें खाने की शौकीन हैं तो मसाला पाव जरूर ट्राई करके देखें। इसे आप घर पर ही आसानी से तैयार कर सकती हैं। फेमस सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसकी रेसिपी भी शेयर की है।
मसाला पाव Recipe Card
इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर घर पर बनाएं मसाला पाव।
Ingredients
- 4 सूखी लाल मिर्च
- 2 लहसुन की कली
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच बारीक कटी अदरक
- 1/2 कप गरम पानी
- 2 बड़ा चम्मच मक्खन
- 1/2 कप प्याज बारीक कटी हुई
- 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 बड़ा चम्मच पाव भाजी मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 2 बड़े चम्मच लहसुन की चटनी
- 1/2 कप टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1/4 कप शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 6 पाव ब्रेड
- मुट्ठी भर धनिया पत्ती बारीक कटी हुई
- मुट्ठी भर सेव
Step
- Step 1:
सबसे पहले रेड चिली पेस्ट तैयार करें। इसके लिए लाल मिर्च, लहसुन, अदरक, गरम मसाला और नमक को मिक्सर ग्राइंडर में डालें और पीस लें।
- Step 2:
अब मसाला तैयार करने के लिए गैस को धीमी आंच पर रखें और तवा चढ़ाएं। गरम तवे पर मक्खन डालें और फिर उसमें प्याज को भून लें।
- Step 3:
प्याज के भुन जाने के बाद उसमें हरी मिर्च, पावभाजी मसाला, धनिया पाउडर आदि डालें। मसाला जब भुन जाए तो उसमें लाल मिर्च का पेस्ट डालें।
- Step 4:
इसके बाद आप मिश्रण में टमाटर डालें और उसे अच्छे से मैश कर लें। टमाटर के मैश होने के बाद शिमला मिर्च डालें। शिमला मिर्च का जब कच्चापन दूर हो जाए तो उसमें नींबू का रस मिक्स करें।
- Step 5:
इस तरह मसाला तैयार हो जाएगा। अब इसे अलग रख दें और उसी तवे पर मक्खन डाल कर पाव सेकें। पाव के सिक जाने पर उसमें कटी धनिया पत्ती डालें और ऊपर से मसाला लगाएं।
- Step 6:
मसाला लगाने के बाद पाव को दोनों तरफ सेकें और फिर सेव से गार्निश करने के बाद गरम-गरम सर्व करें।
तो चलिए आज हम आपको शेफ कुणाल कपूर के स्टाइल में मसाला पाव बनाने की आसान विधि बताते हैं-
विधि
- मसाला पाव बनाने के लिए सबसे पहले रेड चिली पेस्ट तैयार करें। इसके लिए सूखी लाल मिर्च को 1 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें। इस पेस्ट को तैयार करने के लिए लाल मिर्च के अलावा लहसुन, अदरक और गरम मसाला भी डालें। मिश्रण को मिक्सर ग्राइंडर में ग्राइंड करके पेस्ट तैयार कर लें।
- अब आप मसाला पाव के लिए मसाला तैयार करें। इसके लिए गैस को धीमी आंच पर करके उस पर पैन रखें। पैन के गरम होने पर बटर डालें। बेस्ट बात तो यह है कि इसका मसाला तैयार करने में ज्यादा इंग्रीडियंट्स का इस्तेमाल नहीं होता है।
- बटर के मेल्ट होने पर सबसे पहले प्याज को भून लें। इसे इतना भूने की यह ब्राउन न हो मगर प्याज का कच्चापन निकल जाए। अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालें। फिर इसमें पाव भाजी मसाला डालें। इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालें। मसाले को अच्छी तरह से भून लें।
- अब आप इस मिश्रण में लाल मिर्च का जो पेस्ट आपने तैयार किया है उसे डालें। इसके दो बड़े चम्मच डालने से ही बहुत अच्छा फ्लेवर आपको मिल जाएगा।
- अब आप इस मिश्रण में टमाटर डालें और अच्छी तरह से उसे पका लें। ध्यान रखें कि टमाटर को आपको हल्के हाथों से मैश करते हुए पकाना है। जब टमाटर पकना शुरू हो जाए तो उसमें कटी हुई शिमला मिर्च डालें।
- जब शिमला मिर्च का कच्चापन दूर हो जाए तो इस मिश्रण में नींबू का रस डालें। नींबू डालने से मसालों का कड़वापन बैलेंस हो जाता है। हां, अगर आप खट्टे टमाटर का इस्तेमाल कर रही हैं तो फिर आप नींबू का रस न डालें। इस तरह से मसाला तैयार हो जाएगा।
- अब पाव को बीच से काट लें। पाव को उसी तवे पर मक्खन डाल कर सेकें, जिसमें आपने मसाला तैयार किया था। तवे को न धोने की जरूरत है और न ही पोछने की। दरअसल, मसाले का बचा हुआ भाग या खुरचन, जो तवे पर लगी होती है वह पाव मॉप-अप कर लेता है और इससे मसाला पाव का स्वाद और भी बढ़ जाता है।
- जब पाव सिक जाएं तो उसमें कटी हरी धनिया पत्ती डालें और मसाले को स्प्रेड करें। पाव को कटे हुए दूसरे भाग से उसे कवर करें और प्रेस करें। इसे दोनों तरफ से एक बार तवे पर सेकें। इसके बाद आप सेव से मसाला पाव को गार्निश करें और गरम-गरम सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।