herzindagi
avoid these mistakes while making dal bati at home

घर पर दाल बाटी बनाते समय भूल से भी ना करें ये गलतियां

दाल बाटी एक पारंपरिक राजस्थानी डिश है, जिसे अक्सर लोग घर पर बनाते हैं। लेकिन इस दौरान वे कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से उन्हें वह टेस्ट नहीं मिल पाता है।  
Editorial
Updated:- 2024-08-11, 01:30 IST

दाल बाटी खाना अधिकतर लोगों को अच्छा लगता है। दाल बाटी राजस्थान की पारंपरिक डिश है, जिसे वहां पर लगभग हर घर में लोग बनाकर खाते हैं। वैसे क्रिस्पी बाटी को जब दाल में डिप करके खाया जाता है तो इसका स्वाद गजब का होता है। हालांकि, आज के समय में लोग पारपंरिक दाल बाटी का लुत्फ उठाने के लिए राजस्थान तक जाने की जगह इसे घर पर ही बनाना अधिक पसंद करते हैं।

दाल बाटी खाने में जितनी टेस्टी होती है, इसे बनाना उतना ही आसान होता है। इसलिए, अगर आप राजस्थान से ताल्लुक नहीं रखते हैं, तब भी इसे घर पर बनाकर खा सकते हैं।  हालांकि, कई लोगों की यह शिकायत होती है कि जब वे घर पर दाल बाटी बनाते हैं, तब वह उतना टेस्टी नहीं बनता है। कभी बाटी सख्त हो जाती है तो कभी उन्हें राजस्थान का वह ऑथेंटिक टेस्ट नहीं मिल पाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि दाल बाटी बनाते समय हम कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दाल बाटी बनाते समय की जाने वाली कुछ कॉमन गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए-

आटे की कंसिस्टेंसी सही ना होना

 dal bati

अगर आपकी बाटी सही नहीं बनती है तो हो सकता है कि आपके द्वारा गूंथे गए आटे की कंसिस्टेंसी सही ना हो। अगर बाटी के लिए आटा बहुत नरम या बहुत सख्त है, तो यह ठीक से नहीं पकेगी। अगर आटा बहुत नरम है, तो बाटी अपना आकार नहीं बनाए रखेगी। वहीं, अगर आटा बहुत सख्त है, तो इसे पकाते समय यह फट सकती है। साथ ही, यह सख्त भी बनेगी।

इसे भी पढ़ें: घर पर बना रही हैं राजस्थानी बाटी तो इन पांच टिप्स की लें मदद

ओवन या तंदूर को प्री-हीट न करना

 dal bati at home

जब भी आप बाटी बनाते हैं तो उसके लिए ओवन या तंदूर को प्री-हीट करना जरूरी होता है। हालांकि, अधिकतर लोगा ऐसा नहीं करते हैं। जब आप ओवन या तंदूर को प्री-हीट करते हैं, तो बाटी समान रूप से पकती है और अच्छी क्रस्ट बनती है। वहीं, ओवन या तंदूर को प्री-हीट ना करने से बाटी असमान रूप से पक सकती है। वह अंदर से कच्ची रह सकती है, जबकि बाहर से ज़्यादा पकी हुई रह सकती है।

तंदूर में बहुत ज़्यादा बाटियां रखना

यह विडियो भी देखें

 dal bati tips

जब आप बाटी बना रहे हैं तो तंदूर या ओवन में एक साथ बहुत ज्यादा बाटियां रखने से बचना चाहिए। जब आप ओवन या तंदूर में एक साथ बहुत ज़्यादा बाटियां रखते हैं तो इससे खाना असमान रूप से पकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि गर्मी प्रत्येक बाटी के चारों ओर ठीक से सर्कुलेट नहीं होती है।  

इसे भी पढ़ें: Leftover Bati: बची हुई बाटी को फेके नहीं बल्कि बनाएं ये शानदार रेसिपीज

दाल को ठीक से न पकाना

 dal bati churma

जब आप दाल को ठीक से नहीं पकाते हैं या फिर उसमें असमान मसाला डालते हैं तो इससे दाल का टेक्सचर और टेस्ट प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा, दाल में बहुत ज़्यादा या बहुत कम मसाले डालते हैं तो इससे दाल बेस्वाद हो सकती है। दाल बनाते समय तड़का लगाना छोड़ देते हैं, इससे भी उसका टेस्ट खराब हो सकता है। तड़का लगाने से दाल में स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है। इसे छोड़ देना या सही तरीके से न डालना, इससे डिश का स्वाद कम हो सकता है।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।