Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:36 AM IST

घर में 'मैंगो राइस' बनाने की आसान विधि सीखें

अगर आपको टेस्‍टी और जल्‍दी बन जाने वाली राइस रेसिपी की तलाश है तो एक बार घर पर मैंगो राइस बना कर जरूर देखें। 
Updated:- 2021-04-10, 11:08 IST
homemade mango rice

फ्राइड राइस, पुलाव या फिर जीरा राइस तो आपने कई बार खाए होंगे। मगर चावल की इन रेसिपीज को आप खा-खा कर अगर बोर हो चुकी हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो आपको एक बार मैंगो राइस की रेसिपी ट्राई करनी चाहिए।

गर्मियों के मौसम में आपको बाजार में आम आसानी से मिल जाएगा। इस मौसम में कच्‍चा आम और पका हुआ आम दोनों ही आते हैं। मगर मैंगो राइस बनाने के लिए आपको कच्‍चे आम की जरूरत होगी।

बेस्‍ट बात तो यह है कि यह डिश बेहद कम समय और सामग्री में तैयार हो जाती है और इस डिश को बड़ों से लेकर बच्‍चों तक सभी के द्वारा पसंद किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको मैंगो राइस बनाने की आसान विधि बताते हैं।

मैगों राइस Recipe Card

इन आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो कर घर पर बनाएं मैगों राइस।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 15 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Anuradha Gupta

Ingredients

  • 1 कप पके हुए चावल
  • 1 कप कच्‍चा आम
  • 1 छोटा चम्‍मच सरसों के दाने
  • 1 छोटा चम्‍मच उड़द दाल
  • 1 छोटा चम्‍मच चना दाल
  • 1 छोटा चम्‍मच मूंगफली
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 8-10 करीपत्‍ता
  • तेल जरूरतानुसार
  • नमक स्‍वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले चावल को उबाल लें। अगर आप मैंगो राइस के लिए बड़े आकार वाले बासमती राइस लेती हैं तो ज्‍यादा बेहतर रहेगा।

  2. Step 2:

    चावल को उबालने के बाद उसके माढ़ को निकाल दें। इससे चावल खिले-खिले बनेंगे। इतना ही नहीं, चावल को बहुत अधिक पकाने की जरूरत नहीं है।

  3. Step 3:

    इस मौसम में कच्‍चा आम आपको बाजार में बेहद आसानी से मिल जाएगा। कच्‍चे आम को छील कर उसे अच्‍छे से कद्दूकस करें।

  4. Step 4:

    अब एक पैन में तेल डालें। आप तिल का तेल या फिर सरसों का तेल मैंगो राइस बनाने के लिए इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इस तेल को गरम करें और उसमें सरसों के दाने, उड़द दाल, चना दाल, करी पत्‍ता और हरी मिर्च डाल कर तड़का लगाएं। अगर आप चाहें तो तड़के में हींग पाउडर भी डाल सकती हैं।

  5. Step 5:

    अब इस तड़के में आप कद्दूकस किया हुआ कच्‍चा आम डालें ओर अच्‍छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण को आप पके हुए चावल में डालें और अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें। आपकी मैंगो राइस परोसने के लिए तैयार हैं।

mango rice recipe

विधि

  • सबसे पहले चावल को उबाल लें। अगर आप मैंगो राइस के लिए बड़े आकार वाले बासमती राइस लेती हैं तो ज्‍यादा बेहतर रहेगा।
  • चावल को उबालने के बाद उसके माढ़ को निकाल दें। इससे चावल खिले-खिले बनेंगे। इतना ही नहीं, चावल को बहुत अधिक पकाने की जरूरत नहीं है।
  • इस मौसम में कच्‍चा आम आपको बाजार में बेहद आसानी से मिल जाएगा। कच्‍चे आम को छील कर उसे अच्‍छे से कद्दूकस करें।
  • अब एक पैन में तेल डालें। आप तिल का तेल या फिर सरसों का तेल मैंगो राइस बनाने के लिए इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इस तेल को गरम करें और उसमें सरसों के दाने, उड़द दाल, चना दाल, करी पत्‍ता और हरी मिर्च डाल कर तड़का लगाएं। अगर आप चाहें तो तड़के में हींग पाउडर भी डाल सकती हैं।
  • अब इस तड़के में आप कद्दूकस किया हुआ कच्‍चा आम डालें ओर अच्‍छी तरह से मिला लें।
  • अब इस मिश्रण को आप पके हुए चावल में डालें और अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें। आपकी मैंगो राइस परोसने के लिए तैयार हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।