सिंपल नहीं बल्कि मैंगो चिकन आप भी बनाएं, करेंगे सभी पसंद

बटर चिकन, मसाला चिकन, चिकन करी आदि कई तरह से तैयार नॉनवेज को आपने ट्राई किया होगा। यक़ीनन इन रेसिपीज को खाने का एक अलग ही मज़ा होता है। लेकिन, अगर आपसे ये सवाल किया जाए कि क्या आपने कभी मैंगो चिकन ट्राई किया है? शायद आपका जवाब नहीं भी हो सकता है। खैर, आज रेसिपी ऑफ़ डे में हम आपको शानदार मैंगो चिकन की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे एक बार चखने के बाद आप सप्ताह में दो से तीन दिन इसे बनाकर खाना पसंद कर सकते हैं। इसे बनाने से अधिक समय भी नहीं लगता है। तो आइए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में।
मैंगो चिकन Recipe Card
इस आसान विधि से बनाएं मैंगो चिकन
Ingredients
- चिकन- 500 ग्राम
- नमक-स्वादानुसार
- गरम मसाला-1/2 चम्मच
- आम-1
- हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच
- लहसुन-अदरक पेस्ट-2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- प्याज-4 कटे हुए
- टमाटर-1
- धनिया पत्ता-1 चम्मच
- सरसों के दाने-1 चुटकी
- सौंफ-1/3 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप चिकन को साफ करके उसमें एक चुटकी हल्दी और लहसुन-अदरक पेस्ट मिक्स करके कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दीजिए।
- Step 2:
इधर आप एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें प्याज, सरसों के दानें, सौंफ को डालकर कुछ देर पका लीजिए।
- Step 3:
लगभग 10 मिनट बाद गरम मसाला, नमक, अदरक-लहसुन पेस्ट और हल्दी डालकर मसाला को अच्छे से भून लीजिए।
- Step 4:
मसाला भूनने के बाद फ्रिफ से रखें चिकन को कढ़ाई में डालकर कुछ देर पका लीजिए।
- Step 5:
चिकन को कुछ देर पकाने के बाद आम का गूदा और टमाटर को डालकर 15-20 मिनट के लिए पका लीजिए।
- Step 6:
लगभग 20 मिनट मैंगो चिकन पकने के बाद ऊपर से धनिया पत्ता को डालकर गैस को बंद कर दीजिए।
- Step 7:
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- मैंगो चिकन बनाना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले आप चिकन को अच्छे से साफ कर लीजिए। चिकन साफ करने के बाद इसमें एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट को मिक्स करके 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दीजिए।
- इधर एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल गरम होने के बाद इसमें प्याज, सरसों के दाने और सौंफ को डालकर कुछ देर पका लीजिए। इसे पकाते समय ध्यान रहें कि तेल उड़कर त्वचा पर न पड़ें।
- प्याज को लगभग 10 मिनट पकाने के बाद इसमें गरम मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन पेस्ट और हल्दी डालकर मसाला को अच्छे से भून लीजिए। जब आपको लगे की मसाले से सुगंध आ रही है, तो फ्रिज में रखें चिकन को इसमें डाल दीजिए।
- चिकन डालने के बाद कुछ देर ढ़ककर पका लीजिए। लगभग 10 मिनट चिकन पकने के बाद इसमें आम का गूदा और टमाटर को डालकर कुछ देर पका लीजिए। कुछ देर पकने के बाद ऊपर से धनिया पत्ता को डालकर गैस को बंद कर दीजिए। आप चाहें तो ड्राई फ्रूट्स या नारियल से भी गार्निश करके सर्व कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।