बच्चों के लिए बाज़ार जैसी घर पर बनाएं आम की कैंडी

बच्चे कैंडी खाना बहुत पसंद करते हैं। वो जब भी माता-पिता के साथ बाज़ार में या फिर किसी अन्य काम के लिए जाते हैं तो कैंडी खरीदने का आग्रह ज़रूर करते हैं। ऐसे में कई माता-पिता बच्चों के लिए बाज़ार में कैंडी खरीद भी देते हैं। लेकिन, जब आप घर पर आसानी से टेस्टी और लाजवाब कैंडी बना सकती हैं, तो बाज़ार से क्यों खरीदना। जी हां, आज रेसिपी ऑफ़ डे में हम आपको 'आम की कैंडी' की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसे बनाने में आपको अधिक मेहनत भी करने की ज़रूरत नहीं है। तो आइए जानते हैं रेसिपी के बारे में।
आम की कैंडी Recipe Card
इस आसान विधि से बनाएं आम की कैंडी।
Ingredients
- पके हुए आम-3
- बेकिंग सोडा-1/2 चम्मच
- नमक-1 चम्मच
- फ़ूड कलर-एक चुटकी
- इलायची पाउडर-1/2 चम्मच
- काली मिर्च
- चीनी-1/2
- चाट मसाला- एक चुटकी
- कैंडी स्टिक- 10-12 ऑप्शनल
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप एक पैन गरम करें। पैन गरम होने के बाद आम का गूदा, काली मिर्च, नमक और इलायची पाउडर को डालकर कुछ देर पका लीजिए।
- Step 2:
लगभग 5 मिनट बाद इसमें चाट मसाला, फ़ूड कलर और बेकिंग सोडा भी डालकर कुछ देर लिए पका लीजिये।
- Step 3:
5 मिनट पकने के बाद इसे किसी प्लेट में निकालकर फैला लीजिए और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
- Step 4:
ठंडा होने के बाद कैंडी के आकार में काट लीजिए और स्टिक लगाकर किसी प्लेट में रख लीजिए।
- Step 5:
इधर आप एक कढ़ाई को गरम करके चीनी और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लीजिए। घोल तैयार होने के बाद एक-एक करके कैंडी को डुबोकर निकाल लीजिए।
- Step 6:
अब बच्चों के सामने खाने के लिए कैंडी को सर्व करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- आम की कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन को गरम करें। पैन गरम होने के बाद आप उसमें आम का गूदा, काली मिर्च, नमक और इलायची पाउडर को डालकर लगभग 5-7 मिनट के लिए पका लीजिए।
- 7 मिनट बाद इसमें आप चाट मसाला, इलायची पाउडर और बेकिंग सोडा भी डालकर कुछ देर लिए पका लीजिये। हालांकि पकाते समय आप बीच-बीच में एक से दो बार इस मिश्रण को चलाते रहे ताकि सभी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए।
- लगभग 5 मिनट पकने के बाद आप इसे किसी प्लेट में डालकर ठंडा होने के लिए रख दीजिए। कुछ देर ठंडा होने के बाद इसे फ्रिज में रख दीजिए। आप चाहें तो फ्रिज में रखने से पहले ही कैंडी के आकार में काटकर कैंडी स्टिक लगा सकती हैं।
- इधर आप एक कढ़ाई गरम करके चीनी और पानी को डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लीजिए। अब इस घोल में कटी हुई कैंडी को डुबोकर निकाल लीजिए। ऐसे ही अन्य कैंडी को डालकर निकाल लीजिए।
- अब इसे किसी प्लेट में रख लीजिए और बच्चों के सामने खाने के लिए सर्व करें। यक़ीनन इसे टेस्ट करने के बाद बाज़ार वाली कैंडी को बच्चे भूल जाएंगे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।