20 मिनट में चटपटेे और स्वादिष्ट 'अंडे शोले कबाब' बनाएं

अगर आप खाने में हमेशा प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व खोजती हैं, तो आपको लिए ये डिश बेहद फायदेमंद रहेगी। अंडा एक ऐसा फूड आइटम है, जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। आज हम आपको अंडे से बनने वाली एक बेहतरीन डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर में बना सकती हैं। इस डिश का नाम है 'अंडे शोले कबाब'। तो चलिए जानते हैं इसके बनाने की विधि के बारे में-
अंडे शोले कबाब Recipe Card
अंडे शोले कबाब हैं स्वाद से भरपूर
Ingredients
- अंडा-5 उबले और छिले हुए
- बेसन- 1 चम्मच
- चावल का आटा- 1 चम्मच
- मैदा- 2 चम्मच
- कश्मीरी मीर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- सांबर मसाला-1 चम्मच
- अदरख- 1/2 बारीक कटा हुआ
- लहसुन- 5 बारीक कटी हुई कलियां
- हरी मिर्च पेस्ट- 1/2 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर-1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- तेल- आवश्यकतानुसार
- करी पत्ता- 10
Step
- Step 1:
सबसे पहले उबले हुए अंडे को बीच से काट लीजिए, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि उसे पूरी तरह से अलग नहीं करें।
- Step 2:
अब बताई हुए सामग्री को एक बर्तन में डालिए और उसमें पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए, याद रहे घोल गाढ़ा होना चाहिए।
- Step 3:
इसके बाद, अब आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें, अब अंडे को घोले हुए मिश्रण में डुबो कर गर्म हुए तेल में फ्राई होने के लिए डालें।
- Step 4:
इसे भूरा और कुरकुरा होने तक पकने दें, जब अच्छी तरह से पक जाये तो इसे किसी दूसरे बर्तन में निकाल लीजिए।
- Step 5:
इसके बाद एक और बर्तन में 2 चम्मच तेल गर्म करें और उसमें करी पत्ते को हल्का भून लें।
- Step 6:
अब भुने हुए करी पत्ते को तले हुए अंडे के ऊपर डालें, टेस्टी अंडे शोले कबाब गरमागरम सर्व किए जाने के लिए तैयार हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।