Khichdi Recipe 2026: मकर संक्रांति में उड़द दाल और चावल से बनाएं टेस्टी खिचड़ी, महक और स्वाद ऐसा हर कोई करेगा तारीफ

Urad Dal Khichdi Recipe: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का खास और पावन पर्व माना जाता है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायण शुरू होता है। इस दिन दान-पुण्य और शुभ कार्य का विशेष महत्व है। खासतौर से इस दिन हर घर में काली उड़द दाल और नए चावल की खिचड़ी बनाई जाती है, साथ ही कच्ची खिचड़ी का दान किया जाता है।
कड़ाके की ठंड में जब शुद्ध घी की खुशबू के साथ गरमा-गरम खिचड़ी परोसी जाती है, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। अगर आप भी मकर संक्रांति के मौके पर स्वादिष्ट और स्पेशल तरीके से खिचड़ी बनाना चाहती हैं, तो फटाफट नोट करें नीचे बताई गई रेसिपी-
खिचड़ी रेसिपी Recipe Card
खिचड़ी बनाने की रेसिपी
Ingredients
- नए चावल- 1 कप
- उड़द दाल-आधा कप
- स्वादानुसार नमक
- एक चुटकी हींग
- आधा चम्मच जीरा
- 2 बड़े चम्मच शुद्ध देशी घी
Step
- Step 1:
सबसे पहले चावल और उड़द की दाल को अच्छे से साफ कर लें।
- Step 2:
अब इन्हें पानी से 2-3 बार धोकर करीब 15-20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
- Step 3:
अब एक प्रेशर कुकर को गैस पर रखें और उसमें एक चम्मच घी डालें।
- Step 4:
जब घी गरम हो जाए, तो उसमें भीगा हुए दाल और चावल डालकर चलाएं।
- Step 5:
इसके बाद हल्दी और नमक मिलाकर पानी डालें।
- Step 6:
अब कुकर का ढक्कन बंद कर मध्यम आंच पर 2-3 सीटी आने तक पकाएं।
- Step 7:
खिचड़ी पक जाने के बाद कुकर की गैस अपने आप निकलने दें।
- Step 8:
इसके बाद एक छोटे पैन में शुद्ध देशी घी गरम कर, जीरा, सूखी लाल मिर्च और बारीक कटा हुआ अदरक डालें।
- Step 9:
जब ये सभी चीजें चटकने लगे, तो इस तड़के को गरमा-गरम खिचड़ी के ऊपर डाल दें।
मकर संक्रांति खिचड़ी रेसिपी (Makar Sankranti 2026 Khichdi Recipe)

- सबसे पहले चावल और उड़द की दाल को अच्छे से साफ कर लें।
- अब इन्हें पानी से 2-3 बार धोकर करीब 15-20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
- अब एक प्रेशर कुकर को गैस पर रखें और उसमें एक चम्मच घी डालें।
- जब घी गरम हो जाए, तो उसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं।
- अब भीगे हुए दाल और चावल का पानी निकालकर उन्हें कुकर में डालें। इसके बाद हल्दी और नमक मिलाएं। खिचड़ी के लिए पानी का अनुपात सही होना बहुत जरूरी है।
- इसके लिए दाल-चावल की कुल मात्रा का 3 से 4 गुना पानी डाला जाता है।
- अब कुकर का ढक्कन बंद कर मध्यम आंच पर 2-3 सीटी आने तक पकाएं।
- खिचड़ी पक जाने के बाद कुकर की गैस अपने आप निकलने दें।
- इसके बाद एक छोटे पैन में शुद्ध देशी घी गरम कर, जीरा, सूखी लाल मिर्च और बारीक कटा हुआ अदरक डालें।
- जब ये सभी चीजें चटकने लगे, तो इस तड़के को गरमा-गरम खिचड़ी के ऊपर डाल दें।

इसे भी पढ़ें- गजक और लड्डू ही नहीं मकर संक्रांति में तिल से बनाएं ये तीन अलग-अलग डिश
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- freepik, gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।