Maggi Manchurian Recipe: दीपिका कक्कड़ से सीखें टेस्टी मैगी मंचूरियन बनाने की आसान विधि

घर में पार्टी हो या देर रात भूख लगी हो, मैगी को हर अवसर के लिए बेस्ट फूड आइटम माना जाता है। खासतौर पर अगर आप मैगी लवर हैं तो मैगी से बनी तरह-तरह की रेसिपीज भी आपको खूब पसंद आती होंगी। मैगी की ऐसी ही एक रेसिपी टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
दीपिका ने घर पर 'मैगी मंचूरियन' बनाने का तरीका बताया है। इस रेसिपी को बनाना बेहद आसान है। अगर आपके घर में अचानक मेहमान आ जाते हैं और आपको झटपट कुछ बनाना है तो आप इस रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं।
मैगी मंचूरियन Recipe Card
मैगी मंचूरियन बनाने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
Ingredients
- 4 पैकेट मैगी
- 1 बड़ा कप पानी
- 2 छोटी शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 बड़ी कटोरी प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 छोटी कटोरी प्याज चौकोर कटा हुआ
- 10-15 लहसुन बारीक कटे हुए
- 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल
- 2 छोटा चम्मच सोया सॉस
- 2 छोटा चम्मच ग्रीन चिली सॉस
- 2 छोटा चम्मच रेड चिली सॉस
- 1 बड़ा चम्मच टमाटर सॉस
- 1 छोटी कटोरी कॉर्नफ्लावर
- नमक स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले 3 मैगी के पैकेट्स को आप 1 कप पानी में बॉयल कर लें।
- Step 2:
बची हुई मैगी को ग्राइंडर में पीस लें।ध्यान रखें आपको मैगी को ज्यादा नहीं पीसना है। बस इतना पीसें कि वह पाउडर न बने।
- Step 3:
अब उबली हुई मैगी एक बड़े बाउल में लें और उसमें मैगी मसाला, 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर,1/2 चम्मच नमक, बारीक कटी प्याज डालें।
- Step 4:
इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर मंचूरियन बॉल्स बनाएं। इन बॉल्स को क्रश्ड मैगी में लपेटें और तेल में तलें।
- Step 5:
इस तरह सभी मंचूरियन बॉल्स को रेडी कर लें और तेल में हल्का ब्राउन होने तक तलें। ध्यान रखें आपको मंचूरियन बॉल्स को तेज आंच में ही फ्राई करना है वरना वह फट जाएंगी।
- Step 6:
जब मंचूरियन बॉल्स तैयार हो जाएं तो आपको मंचूरियन की ग्रेवी तैयार करनी चाहिए। इसके लिए आपको एक बाउल में चारों सॉस मिक्स कर लेने चाहिए।
- Step 7:
इसके बाद आपको एक बाउल में कॉर्नफ्लावर में पानी डालकर घोल तैयार करना चाहिए। ध्यान रखें कॉर्नफ्लावर के घोल में लंप्स न पड़ें।
- Step 8:
अब एक पैन में तेल गरम करें और इसमें लहसुन, प्याज और शिमला मिर्च को फ्राइ करें। इसके बाद इसमें सॉस का मिश्रण डालें।
- Step 9:
फिर पैन में कॉर्नफ्लॉवर का घोल डालें और अच्छी तरह से पकने दें। इस मिश्रण में नमक डालें और जब मिश्रण का रंग बदलने लगे तो इसमें मंचूरियन बॉल्स को भी डाल दें।
- Step 10:
इसी के साथ आपका मैगी मंचूरियन परोसने के लिए तैयार हो जाएगा। यह रेसिपी आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और इसी तरह और भी आसान रेसिपीज जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
चलिए हम आपको बताते हैं कि मैगी मंचूरियन बनाने का एकदम आसान तरीका।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।