फ्लेवर्ड पॉपकॉर्न की ये रेसिपी आपकी लोहड़ी को बना देंगी और भी शानदार

लोहड़ी पर सभी लोग पॉपकॉर्न जरुर खाते हैं लेकिन अब आप अपनी लोहड़ी वाले पॉपकॉर्न का स्वाद और भी बढ़ा सकती हैं। घर पर आप अलग- अलग फ्लेवर के पॉपकॉर्न बना सकती हैं। घर पर पॉपकॉर्न बनाना बेहद आसान है बस आपको ये पता होना चाहिए कि आपको किस तरह के फ्लेवर के लिए क्या चाहिए और फिर उससे आप फ्लेवर पॉपकॉर्न कैसे बना सकती हैं।
वन फाइन मील के डायरेक्टर शेफ तरुण सिबल ने फुल्ले यानि पॉपकॉर्न बनाने की ये रेसिपी हमारे साथ शेयर की है। इस रेसिपी को आप भी जान लें और इस साल अपनी लोहड़ी को और भी टेस्टी और मज़ेदार बना लें।
ब्राउन बटर- लेमन पॉपकॉर्न

शेफ तरुण सिबल से जानिए कि आप इस साल लोहड़ी पर Brown Butter–Lemon Popcorn कैसे बना सकती हैं।
ब्राउन बटर- लेमन पॉपकॉर्न बनाने की सामग्री
- मक्खन- 6 चम्मच
- लेमन जेस्ट- 1- 1/2 चम्मच
- सी सॉल्ट- 2 चम्मच
- हॉट पॉपकॉर्न- 16 कप
ब्राउन बटर- लेमन पॉपकॉर्न बनाने की विधि
सबसे पहले एक कढ़ाई लें और धीमी आंच पर मक्खन को 7 मिनट तक पिघलकर ब्राउन होने दें।
फिर आप गैस बंद कर दें और नीचे उतारकर इसमें लेमन जेस्ट डाल दें।
इसमें पके हुए पॉपकॉर्न डालें और फिर सी सॉल्ट डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
बेहद आसानी से सिर्फ मिनट में आपके ब्राउन बटर- लेमन पॉपकॉर्न तैयार हो जाएंगे।
Read more: पॉपकॉर्न नहीं बल्कि फिल्म देखते समय नेहा धूपिया खाती हैं ये वाले हेल्दी स्नैक्स
घी हींग जीरा पॉपकॉर्न

घी हींग जीरा पॉपकॉर्न बनाने की सामग्री
- जीरा- 5 ग्राम
- देगी मिर्च- 1 चम्मच
- हींग- 1 चुटकी
- घी- 100 ग्राम
- सी सॉल्ट- थोड़ा सा
- पॉपकॉर्न
घी हींग जीरा पॉपकॉर्न बनाने की विधि
एक कढ़ाई में घी डालकर उसे गर्म होने दें फिर आप इसमें जीरा और देगी मिर्च डालें।
एक चम्मच पानी में एक चुटकी हींग डालकर उसे मिला लें और उसे भी कढ़ाई में डाल दें।
अब आप इसमें पहले से पके हुए 1 टब पॉपकॉर्न को डाल डें।
अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें सी सॉल्ट डालें और उसे भी अच्छे से मिक्स कर लें।
Read more: क्या दुनिया के सबसे महंगे पॉपकॉर्न, बर्गर, और पिज्ज़ा के बारे में ये जानती हैं आप?
पीनट बटर पॉपकॉर्न

पीनट बटर पॉपकॉर्न बनाने की सामग्री
- शहद- 1 कप
- चीनी- 3/4 कप
- पीनट बटर- 1 कप
- वनीला एक्सट्रेट- 1 चम्मच
- पॉपकॉर्न- 16 कप
- मूंगफली- 2 कप
- नमक- 1 चम्मच
पीनट बटर पॉपकॉर्न बनाने की विधि
लोहड़ी पर पीनट बटर पॉपकॉर्न बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें शहद और चीनी डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म कर लें। जब तक चीनी और शहद पिघल कर अच्छे से मिक्स ना हो जाएं आप इसे हिलाते हुए 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
अब आप इसमें पीनट बटर, वनीला एक्सट्रेक्ट और नमक डालकर इसे स्मूथ होने दें और फिर इसमें पहले से पके हुए पॉपकॉर्न को डाल दें।
इसमें मूंगफली भी डालकर इसे पॉपकॉर्न के साथ अच्छे से मिक्स कर लें।
फिर गैस बंद करके पॉपकॉर्न को ठंडा होने के लिए पका दें।
लोहड़ी पर आप ये टेस्टी पॉपकॉर्न घर पर ही बना सकती हैं। तो अब सिर्फ सॉल्टिड पॉपकॉर्न ही नहीं बल्कि आप ये टेस्टी पीनट बटर पॉपकॉर्न, घी हींग और जीरा से बना पॉपकॉर्न और ब्राउन बटर- लेमन पॉपकॉर्न बना सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।