Leftover Bread Recipes: मैंने तो बना लीं ब्रेड के बचे टुकड़ों से ये 3 डिशेज, क्या आपने किया ट्राई?

Bread Crust Reuse Recipe Ideas: सैंडविच या ब्रेड रोल बनाने के लिए हम उसके किनारे को काटकर अलग कर देते हैं और बाद में बेकार समझ कर उसे फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि जिस हिस्से को आप वेस्ट समझ रही है, उन टुकड़ों की मदद से कई टेस्टी डिशेज बना सकती हैं। बता दें कि मैंने खुद अपने किचन में इन बचे हुए टुकड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट किया और यकीन मानिए, इनसे बनी 3 डिशेज इतनी लाजवाब थीं कि पापा मम्मी और भाई ने मिनटों में प्लेट खाली कर दी। अगर आप भी इन टुकड़ों को अभी तक खराब समझती हैं, तो अभी रुकिए। नीचे लेख में आज आपको इन रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
बचे हुए ब्रेड से बनाएं फ्रेंच टोस्ट स्टिकस (How To Make French Toast Sticks from Leftover Bread)

बचे हुए ब्रेड से आप फ्रेंच टोस्ट स्टिक बना सकती हैं। यह रेसिपी उनके लिए है, जो अंडा खाते हैं। नीचे पढें रेसिपी-
- सबसे पहले ब्रेड को स्टिक की तरह काट लें।
- अब एक बड़े कटोरे में अंडे, दूध, चीनी, वेनिला और दालचीनी को अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब ब्रेड की स्लाइस को कंटेनर में रखकर इसके ऊपर तैयार घोल को डालें।
- स्टिक्स को दो मिनट छोड़ने के बाद पलटें।
- इसके बाद कॉर्नफ्लेक के चूरे को एक छोटे कटोरे में डालें और एक-एक करके हर ब्रेड स्टिक को डालते हुए अच्छी तरह से लगा दें।
- अब इसे 45 मिनट के लिए फ्रीजर में डालकर रखें।
- जमने के बाद इसे चटनी के साथ सर्व करें।
इसे भी पढ़ें- रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी टमाटर सूप अब घर पर, महंगी क्रीम नहीं बल्कि घर की मलाई से लाएं वही लाजवाब स्वाद; नोट करें रेसिपी
ब्रेड के बचे हुए टुकड़े से बनाएं पोहा (How To Make Poha Leftover Bread)

ब्रेड सैंडविच बनाने के लिए किनारे को काट देते हैं, लेकिन बाद में समझ नहीं आता है कि इसका क्या बनाया जाए। अगर आपकी फ्रिज या रसोई में ब्रेड के किनारे के बचे टुकड़े रखे हैं, तो उससे पोहा बना सकती हैं।
- प्याज, हरी मिर्च, टमाटर को काट लें। फिर पैन में तेल डालकर गर्म करें और उसमें कटी हुई चीजें डालें।
- गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसमें थोड़ी सी दही डालकर हाई फ्लेम पर पकाएं।
- 2 मिनट के बाद इसमें मसाला डालें और पकाएं।
- पकाने के बाद इसमें ब्रेड के टुकड़े डालें और चलाते हुए 3 मिनट पकाएं।
- आखिर में हरा धनिया डालकर सर्व करें।
ब्रेड के टुकड़े से बनाएं चीज बॉल्स (How To Make Cheese Ball Leftover Bread Corner)

- ब्रेड के बचे हुए टुकड़े से आप चीज बॉल्स बना सकती हैं। इसके लिए पैन में तेल डालकर गर्म करें।
- फिर जीरा डालकर गोल्डन ब्राउन करें और फिर इसमें आधा टमाटर और नमक डालें।
- 2 मिनट पकाने के बाद इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर पकाएं।
- पकने के बाद इसमें ब्रेड के टुकड़े डालकर चलाएं और मैश करें।
- आखिर में इसे थाली में निकालकर ठंडा करें।
- ठंडा होने के बाद इसकी बॉल्स बनाकर बीच में चीज का टुकड़ा डालें।
- सारी बॉल्स बनाने के बाद इसे बेसन के घोल या फिर ब्रेड क्रम्बैस की लेयर लपेट कर फ्राई करें।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: किचन की इस सीक्रेट चीज से बिना दूध के बनेगा सफेद और नरम पनीर, जानें तरीका
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।