Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:11 AM IST

10 मिनट में 'लौकी का भरता' बनाने की टेस्‍टी रेसिपी जानें

लौकी की सब्‍जी नहीं बल्कि घर पर एक बार लौकी का भरता बना कर देखें। इसे बनाना आसान भी है और समय भी कम लगता है। 
Updated:- 2021-06-30, 11:00 IST
how  to  make  ghiya  ka  bharta

लौकी एक ऐसी सब्‍जी है, जिसे आमतौर पर सभी पसंद करते हैं। बेस्‍ट बात तो यह है कि यह सब्‍जी हर मौसम में आपको बाजार में नजर आ जाएगी। इसे बनाना भी बहुत आसान होता है और यह बहुत ही कम समय में पक जाती है। कई लोग लौकी की सब्‍जी के साथ-साथ लौकी का रायता, बर्फी और कोफ्ता खाना भी पसंद करते हैं। लेकिन यदि आप लौकी से बनी इन रेसिपीज को खाते-खाते बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आज हम आपको लौकी का भरता बनाना सिखाएंगे।

लौकी का भरता Recipe Card

कम और साधारण सामग्री के साथ आप टेस्‍टी और हेल्‍दी लौकी का भरता झटपट बना सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Anuradha Gupta

Ingredients

  • 1 लौकी
  • 2 टमाटर
  • 1 बड़े साइज का प्‍याज
  • 1 छोटा चम्‍मच अदरक-लहसुन का पेस्‍ट
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्‍मच जीरा
  • 1 चुटकी हींग
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्‍मच गरम मसाला
  • 1 बड़ा चम्‍मच धनिया पत्‍ती नमक स्‍वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    लौकी को धो कर छीलें और कद्दूकस कर लें। टमाटर और प्‍याज को भी बारीक काट लें।

  2. Step 2:

    अब मीडियम आंच पर कढ़ाही चढ़ाएं और तेल डालें। तेल के गरम होने पर जीरा, हींग और सूखी मिर्च डालें।

  3. Step 3:

    इसके बाद पहले से तैयार अदरक-लहसुन का पेस्‍ट कढ़ाही में डालें।

  4. Step 4:

    अब आपको पहले प्‍याज कढ़ाही में डालनी है और उसके सुनहरे होने पर टमाटर डालना है।

  5. Step 5:

    इसके बाद आप गरम मसाला, हल्‍दी पाउडर और नमक आदि डालें। साथ ही कद्दूकस की हुई लौकी भी कढ़ाही में डाल दें।

  6. Step 6:

    2-3 मिनट के लिए इसे ढांक कर पकाएं और फिर धनिया पत्‍ती से गार्निश करें।

  7. Step 7:

    आप लौकी के भरते को रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं। अगर आपको रेसिपी पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें।

अभी तक आपने आलू के भरते और बैगन के भरते के बारे में ही सुना होगा, मगर आप लौकी का भरता भी घर पर तैयार कर सकती हैं। बेस्‍ट बात तो यह है कि लौकी का भरता खाने में स्‍वादिष्‍ट होने के साथ-साथ बनाने में भी आसान होता है और बहुत ही कम समय में इसे बनाया जा सकता है।

तो चलिए हम आपको लौकी का भरता बनाने की आसान विधि बताते हैं।

विधि

  • सबसे पहले लौकी को धो कर छील लें और फिर कद्दूकस कर लें। इस बात का ध्‍यान रखें कि जब आपको भरता बनाना हो तब ही आप लौकी को कद्दूकस करें वरना वह काली पड़ जाती है।
  • लौकी के साथ ही टमाटर और प्‍याज बारीक काट लें। अदरक-लहसुन का पेस्‍ट तैयार कर लें।
  • अब मीडियम आंच पर कढ़ाही रखें और उसमें तेल गरम करें। आप लौकी का भरता सरसों के तेल या रिफाइंड ऑयल में बना सकती हैं।
  • जब तेल गरम हो जाए तो हींग, जीरा और सूखी लाल मिर्च डालें। जब जीरा चटकने लगे तो अदरक-लहसुन का पेस्‍ट डालें।
  • अब आपको बारीक कटा टमाटर और प्‍याज भी कढ़ाही में डालना चाहिए और उसे अच्‍छी तरह से फ्राई करना चाहिए। पहले प्‍याज डालें और उसके सुनहरा होने पर टमाटर डालें।
  • इसके बाद आपको कढ़ाही में गरम मसाला, हल्‍दी पाउडर, नमक आदि डालना है। मसाले डालने के साथ-साथ लौकी भी कढ़ाही में डालें और 3 मिनट तक ढांक कर पकाएं।
  • इसके बाद आप गैस बंद कर सकती हैं। आप पाएंगी कि लौकी का भरता तैयार हो गया है। अब आप इसे धनिया पत्‍ती से गार्निश करें और रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।