घर पर झटपट बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी 'लौकी चना दाल कबाब'

कबाब एक ऐसा व्यंजन है, जो भारत में काफी मशहूर है और इसे कई तरह से तैयार किया जा सकता है। आमतौर पर कबाब खाने के लिए लोग होटल जाते हैं, मगर इन्हें घर पर ही तैयार किया जा सकता है। आप इन्हें गर्म-गर्म चाय के साथ खा सकती हैं या फिर आप इन्हें नाश्ते में भी परोस सकती हैं।
सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसे ही टेस्टी और क्रिस्पी कबाब की रेसिपी डाली है।शेफ कुणाल ने लौकी और चने की दाल से कबाब बनाने की रेसिपी बताई है।इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह खाने में भी बहुत टेस्टी लगता है। तो चलिए जानते हैं घर में लौकी और चने की दाल से कबाब बनाने के आसान स्टेप्स।
लौकी और चने की दाल के कबाब Recipe Card
आसान स्टेप्स में सीखें घर पर लौकी और चने की दाल के कबाब बनाना।
Ingredients
- 1 लौकी छोटे आकार की
- 1 तेज पत्ता
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 दालचीनी का छोटा सा टुकड़ा
- 1/2 बड़ा चम्मच अदरक बारीक कटी हुई
- 1 कप चना दाल
- 1 बड़ी इलायची
- 2 सूखी लाल मिर्च
- 1 प्याज बारीक कटी हुई
- 1/2 बड़ा चम्मच लहसुन बारीक कटी हुई
Step
- Step 1:
सबसे पहले चने की दाल को 15 से 20 मिनट के लिए पानी में भिगो कर रख दें।
- Step 2:
अब आप लौकी को धो कर छील लें और टुकड़ों में काट लें।
- Step 3:
इसके बाद एक पैन को धीमी आंच करके गैस पर चढ़ाएं। पैन में लौकी और चने की दाल डालें।
- Step 4:
अब इस पैन में बड़ी इलायची, प्याज, लहसुन, अदरक और जीरा डालें। फिर इसमें काली मिर्च, दालचीनी, तेजपत्ता, सूखी लाल मिर्च, नमक, हल्दी आदि डाल कर 1 कप पानी डालें और पैन को ढक दें।
- Step 5:
इस सामग्री को 10 मिनट तक पकने दें और फिर ठंडा करने के बाद आप इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें।
- Step 6:
अब आप इस मिश्रण में हरी धनिया पत्ती, पुदीना पत्ती, चाट मसाला, गरम मसाला, धनिया पाउडर, ब्रेड क्रंब्स आदि को अच्छे से मिक्स करें।
- Step 7:
इसके बाद इस मिश्रण से छोटी-छोटी बॉल्स बना कर उन्हें फ्लैट आकार दें। पैन में थोड़ा सा घी डालें और उसे दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेकें।
- Step 8:
अब आपके लौकी और चने की दाल के कबाब परोसने के लिए तैयार हैं। आप उन्हें हरी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। यह रेसिपी अगर आपको पसंद आई हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी रेसिपीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
विधि
- सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें और उसे काट कर बीज को अलग कर लें। आप लौकी को छोटे या बड़े, किसी भी तरह के आकार में काट सकती हैं।
- चने की दाल को 15 से 20 मिनट के लिए पानी में भिगो कर रख दें। अगर मौसम गर्मियों का है, तो दाल जल्दी ही फूल जाएगी मगर सर्दियों के मौसम में आपको 30 से 40 मिनट के लिए दाल को भिगो कर रखना चाहिए।
- अब एक पैन को धीमी आंच करके गैस पर चढ़ाएं। इस पैन में कटी हुई लौकी के टुकड़े, भीगी हुई चना दाल, बड़ी इलायची, प्याज, लहसुन, अदरक और जीरा डालें।
- इसके बाद इस सामग्री में काली मिर्च, दालचीनी, तेजपत्ता, सूखी लाल मिर्च, नमक, हल्दी आदि डाल कर 1 कप पानी डालें और पैन को ढक दें।
- 10 मिनट तक पैन में मौजूद सामग्री को पकने दें। इसके बाद पैन को खोल कर सामग्री को अच्छे से मिक्स करें।
- अब पैन को आंच पर से हटाएं और सामग्री को ठंडा हो जाने दें। इसके बाद आप इस सामग्री को मिक्सर ग्राइंडर में डाल कर अच्छे से पीस लें।
- पिसी हुई लौकी और चने की दाल के मिश्रण में नमक, कटी हुई हरी धनिया पत्ती, पुदीना पत्ती, चाट मसाला, गरम मसाला, धनिया पाउडर, ब्रेड क्रंब्स आदि को अच्छे से मिक्स करें
- अब इस मिश्रण से छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं और उन्हें हाथ से दबा कर फ्लैट आकार दें। एक पैन में घी गरम करें और दोनों तरफ से उन्हें अच्छी तरह से सेकें।
- लौकी और चने की दाल के कबाब तैयार हैं। अब आप इन्हें हरी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।
Story Source: Kunal kapur/Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।