घर में बनाएं बाजार जैसा दाल मखनी पिज्जा, जानें रेसिपी

दाल मखनी खाने में सभी को काफी पसंद आती है, कभी चावल के साथ तो कभी रोटी के साथ। पिज्जा का नाम सुनते ही अधिकतर लोगों के मुंह में पानी आने लगता है और अगर कुछ नया टेस्ट हो, तो बात ही अलग होती है। लेकिन क्या कभी आपने दाल मखनी पिज्जा खाया है? इसके लिए आपको ओवन की जरूरत नहीं है, दाल मखनी पिज्जा आप अपने पैन में भी बड़ी ही आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए सिर्फ नॉन स्टिक तवा या पैन की जरूरत होगी, जो सभी के घरों में आसानी से मिल जाते हैं। इसके लिए आपको दाल मखनी पहले से ही बनाकर रखनी होगी और फिर आपका पिज्जा फटाफट तैयार हो जाएगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि दाल मखनी पिज्जा घर में कैसे बना सकती हैं।
दाल मखनी पिज्जा Recipe Card
घर में बनाएं दाल मखनी पिज्जा
Ingredients
- 3 कप मैदा
- 1 चम्मच नमक
- 1 चम्मच चीनी
- ऑयल
- दही
- दाल मखनी
- 2 टमाटर
- 1 प्याज
- थोड़े से स्वीट कॉर्न
- थोड़ा सा पनीर कटा हुए
- नमक- स्वादअनुसार
- गरम मसाला
- धनिया
- लाल मिर्च
- चांट मसाला
- थोड़ा-सा लहसुन और अदरक
Step
- Step 1:
दाल मखनी पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले आपको इसका बेस यानि डो तैयार करना होगा। इसमें आप मैदा, 1 चम्मच नमक, चीनी और ऑयल मिलाएं। इसे साधारण आटे की तरह गूंथ लें और धीरे-धीरे ही पानी मिलाएं।
- Step 2:
अपने पिज्जा बेस के आटे को आपको पतला नहीं होने देना है और अगर ऐसा होता है, तो इसमें सूखा आटा लगाकर इसे हल्का-सा टाइट बना लें। ध्यान रहे कि अधिक पानी की जगह आप ऑयल इस्तेमाल कर सकती हैं।
- Step 3:
जब तक डो तैयार हो रहा है, आप अपनी सॉस बना लें। सॉस के लिए टमाटर, प्याज में थोड़ा-सा नमक डालकर पैन में अच्छी तरह से उबाल लें। इसमें थोड़ी मात्रा में पानी मिलाएं, जब यह चारों ओर पानी छोड़ने लगे, तो इस टमाटर प्याज को मिक्सी में मिलाएं और पेस्ट बना लें।
- Step 4:
अब सबसे जरूरी चीज तैयार करने के लिए आपको लहसुन और अदरक का पेस्ट बनाना है। इसमें गरम मसाला, चांट मसाला, बटर या घी डालकर अच्छी तरह से मिलाना है।
- Step 5:
अब आपका डो भी तैयार हो गया है, तो उसकी एक बॉल बनाएं और रोटी तरह गोल बेल लें, ध्यान रहे यह अधिक पतला नहीं होना चाहिए। कांटे वाली चम्मच की मदद से इसमें नीचे की ओर छोटे-छोटे छेद बना दें, जो पिज्जा को सही तरह से पका देंगे।
- Step 6:
अब पैन गरम करें और ऑयल लगाकर, पिज्जा बेस को पैन में रख दें। जो हमने टमाटर की सॉस तैयार की थी, उसे बैस पर अच्छी तरह लगाएं। जब यह थोड़ा सिकने लगे, तो इसमें दाल मखनी डालकर चारों ओर फैलाएं।
- Step 7:
आपका पिज्जा बेस थोड़ा-थोड़ा सिकने लगेगा और सॉस भी परफेक्ट दिखाई देगी, अब उसमें गार्निश करने के लिए स्वीट कॉर्न, लाल मिर्च, हरा धनिया, पनीर के स्लाइस डाल दें।
- Step 8:
पिज्जा को कुछ देर ढ़क कर रखने के बाद, आप देखेंगे की थोड़ी-थोड़ी भाप आने लगी है। फिर आप समझ जाएं कि आपका दाल मखनी पिज्जा बिल्कुल तैयार है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।