श्री लंकन वट्टाका करी की exclusive रेसिपी जानिए

10 मिनट में घर पर श्री लंकन वट्टाका कढ़ी बनाना सीखें। ये रेसिपी गुड़गांव के पॉपुलर रेस्ट्रां के शेफ ने हमारे साथ exclusively शेयर की है। 
Updated:- 2018-10-29, 16:57 IST
big watakka curry ciclo cafe new

इंडियन कढ़ी तो सभी को पसंद है भारत के हर राज्य में कढ़ी बनाने की रेसेपी भी अलग है लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की तरह श्री लंका में भी कढ़ी काफी पॉपुलर है और श्री लंकन कढ़ी का स्वाद भी लोगों को काफी पसंद है। इस तरह की कढ़ी आपको भारत में आसानी से खाने के लिए नहीं मिलती क्यों कि इसे श्री लंकन शेफ ही बढ़िया बना पाते हैं। अब हम आपको एक रेस्ट्रां की श्री लंकन वट्टाका कढ़ी की exclusive रेसिपी बता रहे हैं।

श्री लंकन वट्टाका करी की सामग्री

लाल कद्दू- 100 ग्राम छोटे टुकड़े में कटे हुए

मेथी के बीज- 1 चुटकी

सरसों- 1 चुटकी

हरी मिर्ची- 1/2 चम्मच बारीक कटी हुई

करी पत्ता- 4-5 पत्ते

मद्रास कढ़ी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

नारियल का दूध- 100 ml

हल्दी-1 चुटकी

तेल- एक चम्मच

नमक- स्वादानुसार

श्री लंकन वट्टाका करी की विधि

  • एक पैन में 1 चम्मच तेल डालकर गर्म करें फिर इसमें सरसों और मेथी के दाने, करी पत्ते, हरी मिर्च डाल दें।
  • अब इसमें कटा हुआ लाल कद्दू डालें और इसे एक मिनट तक पकाएं।
  • फिर इसमें ऊपर से मद्रास कढ़ी पाउडर और हल्दी डालें।
  • इस मिश्रण में नारियल का दूध डालकर इसे धीमी आंच पर थोड़ी देर तक पकाएं।
  • अब इसे तब कर पकाएं जब तक ये सॉफ्ट ना हो जाए। जब आप इसे पकाएंगे कढ़ी थोड़ी सी गाढ़ी भी हो जाएगी। 

श्रीलंकन वट्टाका करी गुड़गांव के रेस्ट्रां Ciclo Café में Halloween के खास मौके पर परोसी जाएगी। ये कढ़ी यहां की specialty है। इसे आप गर्म चावलों के साथ सर्व करें। ये खाने में टेस्टी भी हैं और हेल्दी भी हैं। श्री लंकन वट्टाका करी कद्दू से बनती है। इसमें पोटैशियम और विटामिन ए होता है जो आपके लिए जरूरी है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।