घर पर 'जामुन का शरबत' बनाने की आसान विधि शेफ कुणाल कपूर से सीखें

बरसात का महीना आते ही बाजार में जामुन नजर आने लग जाते हैं। जामुन एक ऐसा फल है, जिसे खाना हर कोई पसंद नहीं करता है। इसकी बड़ी वजह है इसका अनोखा स्वाद। जामुन को खाते ही जुबान सूखने लगती है और सिकुड़ सी जाती है। हालांकि, बहुत सारे लोगों को जामुन खाने में कोई दिक्कत नहीं होती है। सेहत के लिए भी जामुन बहुत फायदेमंद होता है। मगर जो लोग जामुन नहीं खा पाते हैं, वह घर पर जामुन का शरबत बना कर पी सकते हैं। यह शरबत फायदेमंद भी होता है और टेस्टी भी लगता है।
जामुन का शरबत Recipe Card
आसान स्टेप्स और कम सामग्री का इस्तेमाल करते हुए आप घर पर ही जामुन का शरबत बना सकती हैं।
Ingredients
- 500 ग्राम जामुन
- 2 लीटर पानी
- 1/2 कप चीनी
- स्वादानुसार काला नमक
- 1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 1/2 बड़ा चम्मच भुना जीरा
- 1/4 कप नींबू का रस
- मुट्ठी भर पुदीने की पत्तियां
- आइस क्यूब्स (ऑप्शनल)
Step
- Step 1:
सबसे पहले जामुन को पानी से अच्छी तरह से वॉश करें।
- Step 2:
अब आप एक पैन में जामुन और पानी डालें और इसे उबालें।
- Step 3:
पैन में काली मिर्च पाउडर, चीनी, नमक और जीरा पाउडर डालें।
- Step 4:
अब आप इस मिश्रण को तब तक उबालें जब तक जामुन के अंदर का गूदा बाहर न निकल जाए।
- Step 5:
इसके बाद पोटैटो मेशर की मदद से आप इसे पैन में ही धीरे-धीरे मैश करें।
- Step 6:
अब आप गैस बंद करें और इस मिश्रण को छान लें, साथ ही जामुन के शरबत में नींबू का रस डालें।
- Step 7:
फिर आप इसे एक ग्लास में बर्फ डाल कर सर्व करें और पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें। यह रेसिपी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें।
फेमस शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी एक पोस्ट भी शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने घर पर जामुन का शरबत बनाने की आसान रेसिपी बताई है। तो चलिए जानते हैं कि जामुन का शरबत कैसे बनता है।
विधि
- सबसे पहले जामुन को अच्छे से वॉश कर लें। अब जामुन को पैन में डालें। पैन में पानी डालें और मीडियम आंच में इसे उबलने दें।
- इसके बाद गैस को सिम पर करें और इसमें चीनी, काला नमक, भुना जीरा और काली मिर्च डालें। कुणाल कहते हैं, ' खट्टा-मीठा शरबत बनाने के लिए आपको इसमें चीनी की अधिक मात्रा डालनी होगी। वैसे आप चीनी कम डालना चाहें तो यह आप पर निर्भर करता है।'
- कुछ देर बाद आप देखेंगी कि जामुन की स्किन का कलर बदल रहा है और उसके अंदर के गूदे का रंग उभर रहा है। जब ऐसा होने लगे तो एक पोटैटो मेशर की मदद से आप हल्के हाथों से जामुन को मैश करें। इससे जामुन के अंदर का पल्प पानी में मिक्स हो जाएग और गुठली बाहर निकल आएगी।
- अब आप गैस को बंद करें और पैन से मिश्रण को निकाल कर एक छन्नी से छान लें। इस दौरान भी आप पोटैटो मेशर का इस्तेमाल कर सकती हैं। कुणाल कहते हैं, 'जब आप पोटैटो मेशर से जामुन के पल्प को मैश कर रही हों तो इस बात का ध्यान रखें कि उसकी गुठली टूटने न पाए। दरअसल, जामुन की गुठली में कड़वाहट होती है। अगर यह टूट जाएगी तो जामुन के शरबत में भी कड़वाहट आ जाएगी।'
- अब जामुन के रस को ठंडा हो जाने दें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें नींबू का रस मिक्स करें। फिर इसे एक ग्लास में बर्फ और पुदीने की पत्तियां डालकर सर्व करें।
Story Inputs: Kunal Kapur/Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।