Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:45 PM IST

Holi Special: गुजिया के साथ मीठे में करना है कुछ नया ट्राई, तो मिनटों में बनाएं सूजी की इंस्टेंट जलेबी

होली में कुछ मीठा करना है ट्राई तो इस आसान रेसिपी से बनाएं सूजी की कुरकुरी जलेबी। 
Updated:- 2021-03-24, 10:20 IST
suji jalebi recipe MAIN

होली के त्यौहार में रंगों के साथ खाने पीने का अपना अलग ही मज़ा होता है। नई तरह के पकवानों का मज़ा उठाना भला किसे पसंद नहीं होता है और जब मौका है होली का तो बात ही क्या है। इस त्यौहार का मुख्य आकर्षण वैसे तो गुजिया होता है लेकिन अगर आप अपने मेहमानों के लिए मीठे में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ बनाने में भी आसान हो तो इस आसान रेसिपी से मिनटों में तैयार कर सकती हैं सूजी की क्रिस्पी और टेस्टी जलेबी।

सूजी की इंस्टेंट जलेबी Recipe Card

सूजी की जलेबी की आसान रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 40 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Samvida Tiwari

Ingredients

  • सूजी-200 ग्राम
  • मैदा -50 ग्राम
  • दही-1/2 कप
  • पानी- आवश्यकतानुसार
  • बेकिंग सोडा -1/2 चम्मच
  • चीनी-250 ग्राम
  • नींबू का रस-1 चम्मच
  • इलायची पाउडर-1 चम्मच (वैकल्पिक)
  • खाने वाला पीला रंग 1/4 चम्मच (वैकल्पिक )

Step

  1. Step 1:

    एक बर्तन में सूजी और मैदा को अच्छी तरह से मिलाएं और उसमें दही मिक्स करें।

  2. Step 2:

    सूजी और मैदे का ऐसा घोल बनाएं जिसे आसानी से जलेबी का आकार दिया जा सके और जो कढ़ाई में फैले न। तैयार घोल को 30 मिनट तक ढककर रख दें।

  3. Step 3:

    जलेबी की चाशनी बनाने के लिए एक कढ़ाई में चीनी और पानी डालें और चीनी घुलने तक अच्छी तरह से मिलाएं। जलेबी के लिए एक तार वाली चाशनी बनाएं।

  4. Step 4:

    एक कढ़ाई में तेल गरम होने दें। जलेबी के घोल को एक बार फिर अच्छी तरह से मिलाते हुए चलाएं और उसमे बेकिंग सोडा मिलाएं।

  5. Step 5:

    अब तैयार जलेबी के घोल को जलेबी कोन या किसी मोटी पॉलीथिन के पैक के कोन बनाकर घोल उसमे भरें। जब तेल गर्म हो जाए तब कोन को हल्का दबाते हुए जलेबी का आकार देते हुए तेल में डाले।

  6. Step 6:

    जब जलेबी का हल्का रंग आने लगे तब उसे दूसरे तरफ पलट दें और अच्छी तरह सिकने दें। लगभग 1-2 मिनट के बाद जलेबी को तेल से निकाल दे।

  7. Step 7:

    तली हुई जलेबी को तैयार चाशनी में डालकर 3-5 मिनट तक छोड़ दें और गरम जलेबी का मज़ा उठाएं।

बनाने का तरीका

crispy suji jalebi

  • सूजी की जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सूजी और मैदा को अच्छी तरह से मिलाएं और उसमें दही मिक्स करें। जरूरत के हिसाब से इस मिश्रण में पानी डालें और घोल तैयार करें।
  • ध्यान रहे कि आपको न बहुत गाढ़ा और न ही बहुत पतला घोल तैयार करना है। सूजी और मैदे का ऐसा घोल बनाएं जिसे आसानी से जलेबी का आकार दिया जा सके और जो कढ़ाई में फैले न।
  • अब तैयार घोल को 30 मिनट तक ढककर रख दें। ढकने से सूजी अच्छी तरह से फूल जाती है और जलेबियां कुरकुरी बनती हैं।
  • जलेबी की चाशनी बनाने के लिए एक कढ़ाई में चीनी और पानी डालें और चीनी घुलने तक अच्छी तरह से मिलाएं चाशनी में इलायची पाउडर, खाने वाला पीला रंग और नींबू डालकर 1 तार बनने तक बनने तक चलाएं। चाशनी को पानी में उंगलियों से चेक करें कि एक तार बन रहा है या नहीं। जलेबी बनाने के लिए हमेशा एक तार की चाशनी की आवश्यकता होती है।
  • अब एक कढ़ाई को गैस में रखकर उसमें तेल डालें और तेल गरम होने दें।
  • अब जलेबी के घोल को एक बार फिर अच्छी तरह से मिलाते हुए चलाएं और अब उसमे बेकिंग सोडा मिलाकर मिलाएं। अगर घोल बहुत गाढ़ा हो गया है तो थोड़ा सा पानी मिलाकर हल्का पतला कर लें।
  • अब तैयार जलेबी के घोल को जलेबी कोन या किसी मोटी पॉलीथिन के पैक को कोन बनाकर घोल उसमे भरें। आप किसी मोटे कपड़े में छोटा छेद करके भी घोल को डाल सकती हैं।
  • जब तेल गर्म हो जाए तब भरे जलेबी के कोन को हल्का दबाते हुए हाथो को गोल -गोल करते हुए जलेबी का आकार देते हुए तेल में डाले। जब जलेबी का हल्का रंग आने लगे तब उसे दूसरे तरफ पलट दें और अच्छी तरह सिकने दें। लगभग 1-2 मिनट के बाद जलेबी को तेल से निकाल दे।
  • तली हुई जलेबी को तैयार चाशनी में डालकर 3-5 मिनट तक छोड़ दें। इस प्रक्रिया को दोहराते हुए एक-एक करके सारी जलेबियां निकालें और गरमा-गरम जलेबी का मज़ा उठाएं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।