घर की गैस पर बनाएं बाज़ार जैसा तंदूरी सोया चाप, स्ट्रीट फूड जैसा ही आएगा स्वाद

कई लोगों को सोया चाप खाना बहुत पसंद होता है। ये प्रोटीन से युक्त होता है और इसमें मसाले भी भरपूर होते हैं। वैसे तो सोया चाप नॉर्थ इंडिया के कई शहरों की शान बन चुका है और दिल्ली में तो इसे पसंद करने वालों की तादात काफी ज्यादा है, पर इसे घर पर बनाना थोड़ा मुश्किल काम लगता है। इस वक्त बाज़ार का खाना इतना उतना सेफ नहीं लगता तो क्यों न ऐसे में कुछ घर पर ही बनाया जाए। अगर आप तंदूरी सोया चाप खाने के शौकीन हैं और ये नहीं जानते कि इसे गैस स्टोव पर घर पर कैसे बनाया जाए तो हम आपको बताते हैं इसकी खास ट्रिक।
तंदूरी सोया चाप Recipe Card
इसे बनाना आसान है और इसमें कम मसाले इस्तेमाल कर बच्चों के लिए आप इसे कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
Ingredients
- 250 ग्राम सोया चाप
- 3 बड़े चम्मच हंग कर्ड
- 1 बड़ा चम्मच बेसन
- 1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच तंदूरी मसाला पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1 चुटकी लाल फूड कलर
- 3 बड़े चम्मच मक्खन
- 2 छोटे चम्मच नींबू का रस
- 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- 1/4 छोटे चम्मच चाट मसाला
- 2 चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
Step
- Step 1:
आप सबसे पहले सोया चाप के छोटे टुकड़े कर लें। आप मार्केट से रेडीमेड सोया स्टिक्स भी ले सकती हैं। अगर बिना उबली स्टिक्स लाई हैं तो पहले उन्हें उबाल लें।
- Step 2:
अब आपको हंग कर्ड का इस्तेमाल करना है। ध्यान रहे दही का पानी निकला हुआ होना चाहिए वर्ना स्वाद अच्छा नहीं आएगा। अब इसमें बेसन, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, तंदूरी मसाला पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, अमचूर, अदरक लहसुन का पेस्ट आदि सारे मसाले डालें और 1 चम्मच तेल डालकर इसे मिक्स करें।
- Step 3:
अगर आप चाहें तो इसमें फूड कलर डालें। अगर आपको फूड कलर नहीं यूज करना है तो आप इसे न डालें।
- Step 4:
अब आप सोया चाप भी इसमें डालें। अगर आप चाहें तो इसमें पनीर के क्यूब्स भी डाल सकती हैं। अब इसे 20-30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- Step 5:
अब एक पैन में मक्खन और थोड़ा सा तेल मिलाएं। इसके गर्म होने पर इसे 5-7 मिनट के लिए पकाएं। ध्यान रहे कि इसे लगातार पलटते रहें।
- Step 6:
इसे ऐसे ही खाया जा सकता है, लेकिन अगर आपको स्मोकी फ्लेवर चाहिए तो इसे थोड़ी देर के लिए लोहे की सीकों पर लगाकर गैस पर सीधे सेंका जा सकता है।
- Step 7:
डायरेक्ट फ्लेम पर आप इसे पका सकते हैं। रोस्ट करने से पहले थोड़ा सा बटर लगा लें। 2 मिनट में आपके सोया चाप में स्मोकी फ्लेवर आएगा।
- Step 8:
अब आप इसे किसी सर्विंग डिश में निकाल कर इसपर थोड़ा सा चाट मसाला और थोड़ा सा नींबू का रस डालें। इसे अपनी पसंद की चटनी के साथ एन्जॉय करें। इसका स्वाद बिलकुल बाज़ार जैसे सोया चाप की तरह आएगा।
- Step 9:
अगर आपको ये रेसिपी पसंद आई तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य रेसिपी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।