Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:06 AM IST

फालसे का शर्बत आपकी बॉडी को करेगा डिटॉक्स और रखेगा हेल्दी

लड़कियों में आयरन की कमी होती है जो कि गर्मी में कम खाना खाने से ये और अधिक कम हो जाती है। इस कम हुए आयरन की मात्रा को शरीर में पूरा करने के लिए फालसे के शर्बत का सेवन करें।
Updated:- 2018-10-31, 13:07 IST
phalse ka sharbat summer juice main

तापमान चालीस के पार जा चुका है। लोग गर्मी से बेहाल हो चुके हैँ। सूरज देवता अपने चरम स्तर पर पहुंच चुके हैं। मानसून के इंतजार में महिलाएं घऱ पर ही बैठना पसंद कर रही हैं। जो निकल रही हैं वो मुंह और सिर पर कपड़ा बांध कर निकल रही हैं। लेकिन फिर भी गर्म हवाएं के झोंके उन्हें अपने लपेटे में ले लेती है। इन लपेटों के चुंगल से अगर बाहर निकलना चाहती हैं तो रोज फालसे का शर्बत पिएं। 

गर्मी में खुद को डिहाईड्रेट रखने के लिए अगर आप तरबूज-खरबूज खा रही हैं तो बिल्कुल सही काम कर रही हैँ। लेकिन ये दोनों चीजें केवल पानी की कमी को पूरा करते हैं। जबकि लड़कियों में आयरन की कमी होती है जो कि गर्मी में कम खाना खाने से ये और अधिक कम हो जाती है। इस कम हुए आयरन की मात्रा को शरीर में पूरा करने के लिए फालसे के शर्बत का सेवन करें।

गर्मी में फालसे

phalse ka sharbat summer juice inside

फालसे में काफी मात्रा में आयरन होता है और यह गुणों की खान है जो हमें कई सारी बीमारियों से बचाता है। इसे रोज खाने से गर्मी में किसी तरह की समस्या नहीं होती है और आप लू के चपेट में भी नहीं आती हैं। फालसा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर को इंफेक्‍शन से बचाते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व हमारे शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी को पूरा करते हैं।

डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रखे

गर्मी में लोगों को फूड पॉयज़निंग की समस्या अधिक होती है। यह समस्या डाइजेस्टिव सिस्टम के गड़बड़ाने की वजह से होती है। इस गड़बड़ को ठीक करने के लिए फालसे का शर्बत बेस्ट उपाय है। यह पित्त की समस्याओं को दूर करता है और पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। इसी तरह इसमें मौजूद विटामिन सी और खनिज तत्व ब्‍लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रखता है।

phalse ka sharbat summer juice inside

एनीमिया से करे बचाव

जैसा की हमने आपको पहले ही बता दिया है कि इसमें काफी मात्रा में आयरन होता है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया से बचाव होता है। इससे सर्दी-गर्म की समस्या भी इस मौसम में नहीं होती है। 

फालसे का शर्बत बनाने के लिए जरूरी चीजें 

  • पके हुए फालसे – 250 ग्राम
  • चीनी – स्वादानुसार

phalse ka sharbat summer juice vinside

विधि

फालसों को पानी डाल कर अच्छी तरह मथ लें। फिर उसे कपड़े से या बारीक चलनी से छान लें। स्वादानुसार से चीनी डाल दें। फासले का शर्बत तैयार है। यह खट्टा-मिट्ठा शर्बत बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है और आपको कई सारी बीमारियों से बचाता है। 

इस शर्बत को तैयार करने में मुश्किल से दस मिनट लगते हैं। तो अपने बिजी शेड्यूल में से दस मिनट निकालिए और खुद को गर्मी में हेल्दी रखिए। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।