घर पर आसानी से बनाएं चटपटी तवा वेज रेसिपी

मानसून का सीजन चल रहा है और इस सीजन में हमें कुछ न कुछ चटपटा और तीखा खाने का मन करता है। अगर आपसे पूछा जाए कि आपको तवा वेज रेसिपी कैसी लगती है तो आपका जवाब क्या होगा? तवा वेज उन रेसिपीज में से एक है जिसके कई दीवाने हैं, लेकिन घर पर उसे नहीं बनाते। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो चलिए आपको आज हम तवा वेज की आसान रेसिपी बताते हैं।
विधि-
- आपको इस रेसिपी में हर उस सब्जी का इस्तेमाल करना चाहिए जिसे आप पसंद करते हैं। हालांकि, लौकी आदि इसमें नहीं इस्तेमाल की जाती, लेकिन करेला, शिमला मिर्च, भिंडी, अरबी, आलू, बीन्स, बैंगन जैसी सब्जियों का इस्तेमाल इसमें किया जा सकता है।
- आप 3 करेले लें और उन्हें अच्छी तरह से छीलकर उनके एंड्स काट दें। इसके बाद उन्हें बीच से काटकर थोड़ा सा नमक लगाकर 15-20 मिनट के लिए अलग रख दें जिससे इसकी कड़वाहट निकल जाएगी।
- आप अरबी उबालकर और छीलकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ऐसा हो सकता है कि कई लोगों को अरबी से परेशानी होने लगे क्योंकि कुछ लोग इससे एलर्जिक होते हैं। अरबी को भी दो भागों में काट लें और आलू उबालकर उसे भी छीलकर दो भागों में काट लें।
- अब बैंगन को चॉप करके उन्हें भी बीच में से काटकर पानी में रख लें। 10-15 भिंडी बीच में से काटकर रख लें। अब आप करेले को निकाल कर उन्हें धो लें ताकि एक्स्ट्रा नमक हट जाए।
- अब एक पैन में तेल गर्म करें और सभी सब्जियों को पहले से फ्राई करके रख लें। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि जब भी आपको मिक्स वेज बनानी हो इन्हीं सब्जियों से बना लें। आप चाहें तो तवे में भी शैलो फ्राई कर सकते हैं इसमें तेल कम लगेगा, लेकिन समय थोड़ा ज्यादा लगेगा। सब्जियों को अलग-अलग ही फ्राई करें वर्ना अच्छा स्वाद नहीं आएगा।
- अब 4 टमाटर, 2 हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा लेकर एक पेस्ट बना लें और इस मसाला पेस्ट में थोड़ी सी अजवाइन, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर इसे पका लें। मसाला तब तक पकाना है जब तक मसाले में से तेल अलग नहीं हो जाता।
- अब तवे पर थोड़ा सा तेल डालें। इसमें थोड़ा-थोड़ा कर सभी सब्जियों को लें। इसके बाद इसमें चाट मसाला, थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा सा नमक डालें।
- अब इन सब्जियों के ऊपर मसाला डालें और थोड़ा सा फ्राई करें। सब्जियों को पहले से फ्राई कर लेने का फायदा ये है कि आपको जितनी जरूरत है आप उतनी ही सब्जियां लेकर मसाला बना सकती हैं और सभी के लिए ये गर्म बन सकता है। आप फ्राई सब्जी और मसाले को फ्रिज में रखकर दो दिन तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
- तवे पर सब्जियां फ्राई करने के बाद इसमें मसाला अच्छे से स्टफ हो जाएगा और फिर इसे गर्मा गर्म खाएं। आप तवे पर सब्जियां फ्राई करने के लिए बटर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं और ऊपर से उसमें चीज़ डाल सकते हैं।
तवा वेज रेसिपी Recipe Card
तवा वेज रेसिपी घर में अपनी पसंद की सब्जियों के साथ बनाई जा सकती है। आप इसे दो दिन तक रखकर अलग-अलग ओकेजन के लिए बना सकते हैं।
Ingredients
- 1 बड़ा चम्मच मेथी पाउडर
- 2 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1.5 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चुटकी हींग
- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
- 3 बड़े आलू
- 10-15 भिंडी
- 6-7 छोटे बैंगन
- 3 करेले
- 5-6 अरबी
- 4 टमाटर
- 2 हरी मिर्च
- 1 इंच का अदरक का टुकड़ा
- 2-3 चम्मच हरा धनिया
- 2-3 चम्मच बटर (ऑप्शनल)
Step
- Step 1:
सबसे पहले सभी फ्राई करने वाली सब्जियों को छीलकर काट लें। करेले को थोड़ी देर के लिए नमक के पानी में डालकर रख दें और अरबी और आलू को उबाल कर दो हिस्सों में काटें।
- Step 2:
इसके बाद 4 टमाटर, अदरक, हरी मिर्च आदि का पेस्ट बनाएं और एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर उसमें हींग, अजवाइन, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर टमाटर के मसाले को पका लें।
- Step 3:
अब आप तवे पर तेल या बटर गर्म करें और उसमें अपने पसंद की सब्जियां डालें और थोड़ा सा फ्राई कर फिर उसमें टमाटर वाला पेस्ट डालें।
- Step 4:
आपको इसे 2-3 मिनट एक साथ तवे पर पकाना है।
- Step 5:
अब इसपर धनिया पत्ता, थोड़ा सा चीज़ आदि डालकर इसका स्वाद चखें।
- Step 6:
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।