झटपट घर पर आप भी ऐसे बनाएं टेस्टी और स्पाइसी मसाला ब्रेड

लगभग हर कोई सुबह-सुबह नाश्ते से ब्रेड को ज़रूर शामिल करता है। कोई ब्रेड ऑमलेट के रूप में, कोई टोस्ट, कोई ब्रेड रोल, या फिर ब्रेड सैंडविच और ब्रेड का दही वड़ा जैसे कई रेसिपीज में ब्रेड को नाश्ते में अमूमन शामिल करके कुछ न कुछ बनाते ही रहते हैं। ब्रेड से ब्रेकफास्ट या स्नैक बनाना बेहद ही आसान है, मगर हर रोज तो एक ही ब्रेकफास्ट नहीं किया जा सकता न। इसीलिए आज आपके लिए लेकर आए हैं एक टेस्टी और स्पाइसी 'मसाला ब्रेड' की रेसिपी। अगर आपको सुबह में जल्दी से कुछ स्वादिष्ट नाश्ता और या फिर शाम के लिए स्नैक्स तैयार करना है तो इस रेसिपी से बेस्ट कुछ और नहीं हो सकता आपके लिए। एक अलग वैरायटी की ये डिश आपको और आपके साथ बच्चों को भी यकीनन खूब पसंद आएगी। इसे आप आसानी से लगभग 10 से 12 मिनट में तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इस रेसिपी के बारें में-
ब्रेड मसाला Recipe Card
जब ब्रेड की एक टेस्टी स्नैक्स रेसिपी आपके सामने है तो इसे एक ही तरह से बार-बार क्यों बनाना।
Ingredients
- ब्रेड- 6 से 7 पीस
- हरी मिर्च-2 (बारीक कटे हुए)
- बटर-2 चम्मच
- प्याज-2 (बारीक कटे हुए)
- नमक-स्वादानुसार
- टमाटर-1 (कटे हुए)
- धनिया पत्ता-2 चम्मच
- मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- लहसुन-अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच
- शिमला मिर्च-1/2 पीस (कटे हुए)
- नींबू रस-1/2 चम्मच
- पाव भाजी मसाला-2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप एक कढ़ाई में बटर गरम करने के बाद उसमें प्याज और लहसुन-अदरक पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून लीजिए।
- Step 2:
अब इसमें शिमला मिर्च, हरी मिर्च, धनिया पत्ता और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर के कुछ देर पकने के लिए छोड़ दीजिए।
- Step 3:
थोड़ी देर बाद इसमें पाव भाजी मसाला और टमाटर को भी डालिए और ढक कर कुछ देर के लिए पकने दीजिए।
- Step 4:
इसके बाद आप सभी ब्रेड को छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए और इसे एक पैन में हल्का भून लीजिए।
- Step 5:
भूनने के बाद इसे तैयार किए हुए मसाले में डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- Step 6:
2 से 3 मिनट बाद इसमें धनिया पत्ता और नींबू का रस डालिए और 3 से 4 मिनट पकने के बाद गैस को बंद कर दीजिए।
- Step 7:
तैयार है टेस्टी ब्रेड मसाला सर्व करने के लिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।