टपरी की तरह घर की चाय में भी आएगा टेस्ट, भैया ने बताया अदरक और इलायची डालने का सही समय

हमारे यहां भारत में चाय लवर्स की कमी नहीं है। रोज सुबह उठते ही हमें चाय चाहिए होता है। बिना चाय के तो मानो हमारे दिन की शुरुआत ही नहीं होती है। हमारे घरों में रोज ही चाय बनता है, लेकिन जो टपरी वाली चाय का कड़क स्वाद होता है, वो घर पर लाख कोशिश के बाद भी नहीं मिल पाता है। कभी दूध कम लगता है, तो कभी अदरक का वो स्वाद गायब रहता है। अगर आप भी वही ढाबे या टपरी जैसा स्वाद घर की चाय में चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। हमने सालों से चाय का ठेला लगाने वाले एक भैया से बात की, जिन्होंने चाय बनाने के कुछ ऐसे तरीके बताए हैं जो शायद ही किसी को पता हो। पानी कब उबालना है और पत्ती डालने का सही टाइम क्या है, ऐसे ही कुछ छोटे-छोटे टिप्स चाय का स्वाद दोगुना कर देते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है वो सीक्रेट तरीका-
पानी और दूध का सही बैलेंस रखें
टपरी वाली चाय में दूध ज्यादा और पानी कम होता है, जिससे चाय एकदम गाढ़ी बनती है। इसलिए आधा कप पानी और डेढ़ कप दूध का इस्तेमाल करें। आप अपनी जरूरत के हिसाब से बदल भी सकती हैं। चाय बनाने का सही तरीका आपको पता होगा, तो स्वाद अच्छा आएगा।
यह भी पढ़ें- कहीं सुबह की चाय तो नहीं कर रही आपकी वेट लॉस जर्नी को स्लो, जानें सच
चाय पत्ती सही समय पर डालें
कई लोग दूध डालने के बाद चाय पत्ती डालते हैं, जिससे स्वाद सही नहीं आ पाता है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि पहले पानी में चाय पत्ती डालकर अच्छे से उबाल लें। इसके बाद ही दूध मिलाएं।

उबाल का ध्यान रखें
टपरी की चाय में आपने देखा होगा कि वो लोग चाय को बहुत अच्छे से बॉयल होने देते हैं। चाय बनाने का असली सीक्रेट तो यही है। जितनी ज्यादा हम धीमी आंच पर चाय को बॉयल होने देंगे, इसका स्वाद उतना ही बढ़ जाएगा।
अदरक और इलायची का जरूर करें इस्तेमाल
चाय में अगर अदरक न हो तो इसका स्वाद ही बेकार हाेता है। ऐसे में अगर आप टपरी वाली चाय का स्वाद घर में चाहती हैं तो अदरक तो डालें ही डालें, साथ ही 1-2 इलायची डालना न भूलें। इससे चाय की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाएगा। ध्यान रहे कि इन्हें उबाल आने के बाद ही डालें।
इसे जरूर पढ़ें- पहले पानी या पहले दूध, क्या है चाय बनाने का सही तरीका?

चीनी सही समय पर डालें
चीनी कब डालनी है, इससे भी स्वाद पर फर्क पड़ता है। चाय में हमेशा दूध डालने के बाद ही चीनी डालनी चाहिए और इसके बाद इसे कुछ समय के लिए बॉयल होने देना चाहिए। जब चाय से अच्छी सी खुशबू आने लगे तो समझ जाएं कि आपकी चाय तैयार है।
तो अगर आप भी घर में टपरी वाली चाय का स्वाद चाहती हैं तो ऊपर बताए गए तरीकों से ही चाय बनाएं। इससे फ्लेवर और अच्छा आएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।