ये छोटा मीठा समोसा आप अपने घर पर आसानी से बना सकती हैं, जानिए इसकी रेसिपी

अगर आपको स्ट्रीटफूड पसंद है तो आप अपने घर पर भी इसे बना सकते हैं लेकिन आपको खाना बनाने का शौक है तो आप समोसे की जगह घर पर स्वीट मिनी समोसा एक बार जरुर बनाएं।
Updated:- 2018-12-12, 09:00 IST
sweet mini samosa at home main

अगर आपको स्ट्रीटफूड पसंद है तो आप अपने घर पर भी इसे बना सकते हैं लेकिन आपको खाना बनाने का शौक है तो आप समोसे की जगह घर पर स्वीट मिनी समोसा एक बार जरुर बनाएं। चना दाल और ड्राई फ्रूट मिलाकर मीठी स्टफिंग बनाकर, चनादाल के मीठे समोसे बनाये जाते हैं ये बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं और इनकी शैल्फ लाइफ भी अधिक होती है।

  • कितने लोगों के लिए- 35-40
  • बनाने का समय- 80 मिनट

मीठे समोसे बनाने की सामग्री

  • मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
  • चने की दाल - ½ कप (100 ग्राम)
  • पाउडर चीनी - ½ कप (80 ग्राम)
  • घी - ¼ कप (60 ग्राम)
  • काजू - 2 टेबल स्पून
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून
  • बादाम - 8-10
  • इलायची - 5
  • घी - समोसे तलने के लिए

sweet mini samosa at home ingredients

मीठे समोसे बनाने की विधि

घर पर मीठे समोसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चने की दाल को 4-5 घंटे पानी में भिगोकर रख दें।

भिगो कर ली हुई चने की दाल को कुकर में ½ कप पानी डाल कर 1 सीटी आने तक उबालें और फिर इसके बाद 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।

अब आप एक बाउल लें और उसमें मैदा डालें। मैदा में घी डालकर इसे गुनगुने पानी की सहायता से सख्त आटा गूंथ लें। आटे को सैट होने के लिये आधा घंटे के लिये ढककर रख दें।

दाल पककर तैयार है, दाल को प्याले में निकाल लीजिए और ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर से पीस लें।

Read more: समोसे के आलू मसाला से बन सकते हैं इतने सारे पकवान

पैन में 1 टेबल स्पून घी और दाल डालकर लगातार चलाते हुए, दाल को हल्का ब्राउन होने तक भूनें, दाल हल्की ब्राउन होने पर गैस बंद कर दीजिए और इसे थोडा़ ठंडा होने दें।

बादाम, काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार करें और दाल के ठंडा होने पर इसमें कटे हुए काजू बादाम, पाउडर चीनी, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। स्टफिंग बनकर के तैयार है इसे प्याले में निकाल लीजिए।

गूंथे आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये, समोसे बनाने के लिये आटा तैयार है। गूंथे हुये आटे से छोटी-छोटी लोईयां तोड़ लीजिए और पेड़े के आकार में तैयार कर लें। अब एक लोई उठाईये और चकले पर बेलन की सहायता से पूड़ी जैसा ही लगभग 3 इंच के व्यास में बेलिये, इस पूड़ी को 2 भागों में काट लीजिये।

एक भाग को समोसे की तरह मोड़िये, मोड़ को, पानी लगाकर चिपका लिजिये, जो तिकोन बना, उसमें 1 छोटी चम्मच स्टफिंग भर दीजिये, और पीछे के किनारे पर एक फोल्ड बनाइये, अब दोनो किनारों पर पानी लगा कर चिपका लीजिये।

 

तैयार समोसे को थाली में रखिये, इसी तरह सारे समोसे तैयार कर के थाली में लगा लीजिये, समोसे को ढककर आधा घन्टे के लिये रख दीजिये, समोसे तलने के लिये तैयार हैं। कढ़ाई में घी या तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में 4-5 समोसे या जितने समोसे कढा़ई में आ जाएं डाल कर, मीडियम आग पर, पलट-पलट कर ब्राउन होने तक समोसे तल लीजिये, प्लेट या डलिया में नैपकिन पेपर बिछा कर समोसे उस पर निकाल कर रखिये। सारे समोसे इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये।

Read more: एक बार बनाएं बार-बार खाएं frozen mini cheese समोसा

चने दाले के मीठे समोसे बनकर तैयार हैष समोसों के अच्छे से ठंडा हो जाने पर एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये. 10 -12 दिन तक जब आपकी इच्छा हो समोसे कन्टेनर से निकालिये और खाइये।

sweet mini samosa at home inside

कुकिंग टिप्स- समोसे को चाशनी में पाग सकते हैं, 2 तार की चाशनी बनाइये और तैयार समोसे चाशनी में डुबा कर निकाल कर प्लेट में रखते जाइये, ठंडा होने पर चाशनी अच्छी तरह जम जाने पर समोसे कन्टेनर में भर कर रख लीजिये।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।