Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:33 AM IST

घर पर बनाएं स्वीट चिकन और लें रेस्टोरेंट का मज़ा, जानें रेसिपी

आप स्वीट चिकन को अपने घर में ही आसानी से बना सकती हैं। इसकी रेसिपी भी बहुत ही आसान है। 
Updated:- 2020-05-29, 09:00 IST
sweet chicken recipe

अगर आप non-vegetarian हैं और आपको चिकन पसंद है तो आपको स्वीट चिकन ज़रूर बनाना चाहिए। इस लॉकडाउन में घर पर ही रेस्टोरेंट का मज़ा लेना चाहती हैं तो स्वीट चिकन आपको ज़रूर ट्राई करना चाहिए। नॉनवेज महिलाओं के लिए यह एक स्वादिष्ट डिश हो सकता है। चिकन करी, अफगानी चिकन, चिकन फ्राई जैसे अन्य चिकन का टेस्ट आपने कई बार चखा होगा लेकिन, क्या आपने कभी स्वीट चिकन चखा है। अगर नहीं, तो आपको इस बार घर पर इसे ज़रूर बनाना चाहिए। इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता और अधिक मेहनत की ज़रूरत भी नहीं। इसे बनाने के लिए अधिक पैसे भी खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। इसे आप किसी खास मौके पर जैसे-जन्मदिन और छोटे-मोटे पार्टी में भी बना सकती है और तारीफे बटोर सकती है। इसका टेस्ट आपको बार-बार बोलेगा की आज फिर से स्वीट चिकन बनाते हैं। स्वीट चिकन बनाने के लिए आपको कौन-कौन से मसाले और सामग्री चाहिए और इसे कैसे बनाया जाता है इसको आपको अच्छे से नोट कर लेना चाहिए। तो चलिए जानते है रेसिपी के बारे में-

स्वीट चिकन Recipe Card

एक बार स्वीट चिकन टेस्ट करने के बाद आप बार-बार इसे बनाना चाहेंगी।

Non-Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 25 min
Cook Time: 15 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • चिकन-500 ग्राम
  • प्याज-2 बारीक कटा हुआ
  • हल्दी-1/2 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच
  • लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच
  • गरम मसाला-1 चम्मच
  • तेजपत्ता-2
  • नींबू रस-1/2 चम्मच
  • काली मिर्च-1
  • धनिया पाउडर-1/2 चम्मच
  • दूध-1/2 कप
  • चीनी-1/2 कप
  • तेल-3 चम्मच
  • अंडा-2
  • मैदा-1 कप
  • काली मिर्च-1/2 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आप चिकन को अच्छे से साफ कर के अगल रख दीजिए।

  2. Step 2:

    अब एक बर्तन लीजिए और उसमें अंडे को तोड़ कर डालें और इसी में दूध को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।

  3. Step 3:

    अब एक अन्य बर्तन में मैदा लीजिए और इसमें नमक,काली मिर्च अदरक-लहसुन पेस्ट को डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

  4. Step 4:

    अब इस दोनों मिश्रण को मिलाकर इसमें चिकन को डालिए और अच्छे से मिक्स कर के 2 मिनट के लिए अगल रख दीजिए।

  5. Step 5:

    अब आप एक कढ़ाही में तेल गरम कीजिए और मिश्रण किए हुए चिकन को सुनहरा होने तक फ्राई कर लीजिए।

  6. Step 6:

    इसके बाद एक पैन में हल्का तेल गरम करें और इसमें प्याज,चीनी और नींबू रस को डालकर अच्छे से पका लीजिए।

  7. Step 7:

    अब पके हुए इस मिश्रण को फ्राई किए हुए चिकन के ऊपर से डालिए और कुछ देर पकने के लिए इसे छोड़ दीजिए।

  8. Step 8:

    5 से 7 मिनट बाद गैस को बंद कर दीजिए। आपका स्वादिष्ट स्वीट चिकन बन के तैयार है सर्व करने के लिए।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।