स्नैक्स बनाना है तो इस बार घर पर बनाएं टेस्टी सूजी के स्प्रिंग रोल

जब घर पर ही आप टेस्टी और लाजवाब स्प्रिंग रोल आसानी से बना सकती हैं, तो फिर मार्केट से खरीद के खाने से क्या फायदा। जी हां, आज आपको सूजी के स्प्रिंग रोल की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप बहुत कम समय से बना सकती हैं। किसी भी खास मौके पर आपका और आपके मेहमानों का स्वाद और भी बढ़ा देगी। खास कर घर के बच्चे इस रोल को खूब पसंद करेंगे। इसे बनाने के लिए आपको बाज़ार से कोई समान भी नहीं खरीदना पड़ेगा, क्यूंकि इसमें इस्तेमाल होने वाले सभी सामग्री आसानी से घर में उपलब्ध होते हैं। तो बिना देर किए, चलिए जानते इस रेसिपी के बारे में-
सूजी के स्प्रिंग रोल Recipe Card
इस आसान विधि की हेल्प से आप भी घर पर बनाएं सूजी के स्प्रिंग रोल।
Ingredients
- सूजी-150 ग्राम
- नमक-स्वादानुसार
- प्याज-1 कटे हुए
- शिमला मिर्च-1 कटी हुई
- हरी मिर्च-1 कटी हुई
- टॉमेटो सॉस-1 चम्मच
- कॉर्न फ्लोर-2 चम्मच
- बींस-3 कटी हुई
- गाजर-1/2 कटी हुई
- तेल-2 चम्मच
- हल्दी-1/2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप सूजी में नमक को डालकर मिक्सी में अच्छे से पीस लीजिए।
- Step 2:
अब इसे किसी बर्तन में निकालकर पानी डालकर अच्छे से गूथ कर कुछ देर के लिए अलग रख दीजिये।
- Step 3:
इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम कर के उसमें कटी हुई सब्जियों को डालकर सुनहरा होने तक अच्छे से फ्राई कर लीजिए।
- Step 4:
फ्राई होने के बाद इसमें टॉमेटो सॉस और कॉर्न फ्लोर डालकर कुछ देर पकने के बाद अलग रख दीजिये।
- Step 5:
अब अप तैयार किए हुए सूजी के आटे से लोइयां बना लीजिए।
- Step 6:
इसके बाद इसे रोटी की तरह बेल कर इसे तवा पर पकाते हुए तैयार किए हुए सब्जी को डालकर स्प्रिंग रोल की तरह बना लीजिए।
- Step 7:
इसके बाद आप एक तवा में तेल गरम करें और स्प्रिंग रोल को अच्छे से फ्राई कर लीजिए।
- Step 8:
सूजी के स्प्रिंग रोल बन के तैयार है चटनी या सॉस के साथ सर्व करने के लिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।