Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:40 AM IST

कुकर में आसानी से बनाएं स्पाइसी वेज बिरयानी, जानें रेसिपी

अगर आप घर पर वेजिटेबल दम बिरयानी बनाना चाहते हैं तो प्रेशर कुकर में भी आसानी से इसे बनाया जा सकता है। जानिए स्पाइसी बिरयानी रेसिपी। 
Updated:- 2021-08-10, 09:10 IST
how to make veg biryani in pressure cooker

मानसून का सीजन चल रहा है और इस मौसम में स्पाइसी और गर्मागर्म खाना बहुत अच्छा लगता है। यकीनन गर्मागर्म और स्पाइसी खाना इस मौसम की पहचान बन जाता है और जहां किचन में अधिकतर पकोड़े का स्वाद बनाया जाता है वहीं बिरयानी जैसे स्वादिष्ट व्यंजन को भी याद किया जाता है। बिरयानी भारत की जान है और इसे लोग इतना पसंद करते हैं कि जोमैटो का एक सर्वे बताता है कि लॉकडाउन के समय सबसे ज्यादा जिस डिश को ऑर्डर किया गया था वो बिरयानी ही थी।

दम वेज बिरयानी Recipe Card

प्रेशर कुकर में बनने वाली इस बिरयानी रेसिपी में इंग्रीडिएंट्स को आप अपने हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 80 min
Prep Time: 40 min
Cook Time: 40 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 3-4 चम्मच घी
  • 2 तेजपत्ता
  • 2 इंच दालचीनी स्टिक
  • 1 स्टार एनिस
  • 4-5 लौंग
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
  • 4-5 इलायची
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 मीडियम प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 छोटा प्याज (ग्रेट करके फ्राई किया हुआ)
  • अपने पसंद की सब्जियां
  • 1 कप दही
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच बिरयानी मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • 6 चम्मच धनिया पत्ता बारीक कटा हुआ
  • 10-12 पुदीने के पत्ते बारीक कटे हुए
  • 1.5 कप बासमती चावल
  • 2 बड़े चम्मच केसर का पानी
  • 2 कप पानी

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले चावल को 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।

  2. Step 2:

    अब कुकर में घी गर्म कर सारे खड़े मसाले भूनें और फिर प्याज डालकर भूनें।

  3. Step 3:

    प्याज भुन जाने के बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें और फिर सारी सब्जियां डालें।

  4. Step 4:

    जब सब्जियां थोड़ी सी भुन जाएं तब इसमें दही डालकर सारे सूखे मसाले डालें और अच्छे से मिक्स करें। इस स्टेज में भी थोड़ा सा नमक मिलाना है।

  5. Step 5:

    अब पुदीना, धनिया और फ्राई प्याज की एक लेयर बनाएं।

  6. Step 6:

    इसके ऊपर से बासमती चावल की एक लेयर बनाएं।

  7. Step 7:

    अब इसमें बिरयानी मसाला, नमक, पुदीना, धनिया और फ्राई प्याज की एक और लेयर बनाएं।

  8. Step 8:

    इसमें ऊपर से केसर का पानी और 1 चम्मच घी डालें।

  9. Step 9:

    अब इसमें साइड से 2 कप पानी डालें ताकि लेयर में कोई अंतर न आए।

  10. Step 10:

    इसे 25-30 मिनट तक पकाएं।

  11. Step 11:

    आपकी बिरयानी तैयार है और आप इसे गर्मागर्म सर्व करें। 

बिरयानी लंच या डिनर के लिए एक उपयुक्त और जल्दी बन जाने वाली डिश साबित हो सकती है, लेकिन अधिकतर लोगों की ये शिकायत होती है कि घर पर इसे बनाने पर वो फ्लेवर नहीं आता जो बाज़ार के खाने में आता है। ऊपर से इसे बनाने के लिए झंझट भी बहुत होते हैं। ऐसे में क्यों न एक ऐसी रेसिपी देखी जाए जिसमें एक कुकर में ही वेज दम बिरयानी आसानी से बना ली जाए।

बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले जो स्टेप आपको करनी है वो ये है कि आप 30-45 मिनट के लिए बिरयानी के चावल को भिगो कर रख दें। अधिकतर लोग इस स्टेप को भूल जाते हैं, लेकिन ये भी बहुत जरूरी है क्योंकि इसी से बिरयानी जल्दी भी बनती है और यही स्टेप चावल और सब्जियों को एक साथ बराबर पकाती है ताकि न तो सब्जियां जलें और न ही चावल।
  • आप बिरयानी में थोड़ा बेहतर फ्लेवर लाने के लिए इसमें इस्तेमाल की गई सब्जियों को 30 मिनट के लिए दही और मसालों के मिक्सचर के साथ मैरिनेट भी कर सकते हैं।
  • अब एक बड़े कुकर में 2 चम्मच घी को गर्म करें। आप तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन घी का फ्लेवर अच्छा आता है।
  • अब इसमें तेजपत्ता, इलायची, स्टार एनिस, लौंग, बड़ी इलायची, दालचीनी, काली मिर्च और जीरा डालकर भूनें। 1 मिनट बाद इसमें आप चॉप किए हुए लाल प्याज डालकर भूनें।
  • प्याज के थोड़ा सा भुन जाने के बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें और इसके 1 मिनट बाद सभी सब्जियों को डालें जो भी आप इसमें खाना चाहते हैं।
  • अगर आपने सब्जियों को पहले दही में मैरिनेट नहीं किया है तो सब्जियों के थोड़ा सा भुन जाने के बाद इसमें दही एड करें। यही बिरयानी को दम बिरयानी वाला फ्लेवर देगा।
  • इसी के साथ, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, बिरयानी मसाला और नमक मिला दें। जब तक सारे मसाले अच्छे से मिक्स नहीं हो जाते इसे लो फ्लेम पर पकाएं।
  • अब इसमें धनिया, पुदीना, फ्राई किए हुए प्याज (जैसे बिरयानी में ऊपर से डले होते हैं) आदि डालें। ये आपकी दम बिरयानी की ग्रेवी तैयार हो गई है। अब आपको इसके ऊपर ही पहले से सोक किया हुआ चावल डालना है।
  • अब इसके ऊपर बिरयानी मसाला और नमक डालें। चावल को मिक्स नहीं करना है इसे ऊपर लेयर के तौर पर ही रखना है।
  • अब आप ऊपर से धनिया, पुदीना और फ्राई प्याज की लेयर डालें और साथ ही साथ थोड़ा सा घी भी डालें। इसी स्टेज में आपको केसर का पानी डालना है। इसमें साइड से लगभग दो कप सादा पानी भी डालें ताकि लेयर में कोई बदलाव न आए।
  • अब आप इसे 25 मिनट तक पकने दें और उसके बाद गर्मागर्म दम बिरयानी सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।