अब घर में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल में पनीर मखनी, जानें रेसिपी

बाज़ार का खाना लगभग हर कोई पसंद करता है, लेकिन कोरोना के कारण सभी लोग बाहर खाने से बच रहे हैं। अगर आप भी इस समय रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर मखनी का स्वाद बाहर जाकर नहीं चख सकते, तो आज हम आपके लिए पनीर मखनी की रेसिपी लेकर आए हैं। इसे बनाने के लिए घर पर आसानी से मिलने वाली सामग्री से आप कुछ ही मिनटों में बना के तैयार कर सकती हैं। घर पर अगर कोई मेहमान भी आने वाले हैं, तो उनके लिए भी झट से रेस्टोरेंट स्टाइल का स्वाद टेस्ट करा सकती हैं आप। बिना देर किए हुए चलिए आपको बताते हैं, रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर मखनी बनाने की आसान रेसिपी।
पनीर मखनी Recipe Card
इस आसान रेसिपी की मदद से आप भी बनाएं टेस्टी पनीर मखनी।
Ingredients
- पनीर- 250 ग्राम
- टमाटर-2
- मक्खन-3 चम्मच
- काजू-3 से 4
- हरी मिर्च-2
- लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच
- अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच
- जीरा-1/2 चम्मच
- लौंग-2
- नमक-स्वादानुसार
- गरम मसाला-1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- धनिया पाउडर-1/2 चम्मच
- कसूरी मेथी-1/2 चम्मच
- इलाइची-2
- दालचीनी-1/2 चम्मच
Step
- Step 1:
एक पैन में मक्खन, दालचीनी, इलाइची, जीरा और लौंग को डालकर अच्छे से भूने।
- Step 2:
इसके बाद इसमें लहसुन पेस्ट के साथ अदरक पेस्ट को भी डालकर कर अच्छे से पका लीजिये।
- Step 3:
4 से 5 मिनट पकने के बाद टमाटर प्यूरी डालें और इसे भी 2 से 3 मिनट तक पकने दीजिये।
- Step 4:
3 मिनट बाद इसमें हल्दी, नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला सहित सभी मसाले को डालें और अच्छी तरह से मिक्स करके कुछ देर पका लीजिये।
- Step 5:
थोड़ी देर बाद इसमें ग्रेवी के लिए हल्का पानी डालें (आप चाहें तो दूध भी डाल सकती हैं) और कुछ मिनट के लिए पकने दीजिये।
- Step 6:
4 से 5 मिनट पकने के बाद इसमें पनीर क्यूब्स डालें और इसे पकने के लिए छोड़ दीजिये।
- Step 7:
थोड़ी देर बाद कसूरी मेथी को ऊपर से छिड़के और गैस को बंद कर दीजिये।
- Step 8:
तैयार है रेस्टोरेंट स्टाइल में पनीर मखनी सर्व करने के लिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।