Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:39 PM IST

घर पर बनाएं स्वादिष्ट कच्चे केले का कोफ्ता, जानें रेसिपी

केले से आपने अभी तक कई तरह की सब्जी बनाई होंगी। लेकिन, आज हम आपको कच्चे केले के कोफ्ते की बहुत ही आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2020-06-15, 09:00 IST
raw banana kofta recipe

केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पके हुए केले और कच्चे केले दोनों में ही भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स होते हैं। केले में विटामिन-ए, विटामिन-बी, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे कई विटामिन्स मिलते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज 'रेसिपी ऑफ़ द डे' में हम कच्चे केले की एक खास डिश लेकर आएं है। वैसे आपने कच्चे केले से कई तरह की सब्जी बनाई होंगी लेकिन,आज हम आपको कच्चे केले का कोफ्ता कैसे बनता है वो बताएंगे। कुछ ही देर की ही मेहनत में ये स्वादिष्ट कोफ्ता बन के तैयार हो जाएगा। इसमें सभी घरेलू मसालों का इस्तेमाल होता है। इसे आप रोटी, चावल, नान, पराठा किसी के साथ भी सर्व कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में-

कच्चे केले का कोफ्ता Recipe Card

कच्चे केले का कोफ्ता बनाना बहुत ही आसान है। इस विधि की सहायता से आप भी बनाएं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 15 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • कच्चा केला-5 उबले हुए
  • बेसन-2 चम्मच
  • अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच
  • लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच
  • तेल-1 कप
  • जीरा-1/2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • गरम मसाला-1 चम्मच
  • तेजपत्ता-2
  • प्याज-2 बारीक कटे हुए
  • धनिया पत्ता-1/2 कप

Step

  1. Step 1:

    कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में उबले हुए केले, बेसन, नमक और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मैश कर लें।

  2. Step 2:

    अब इसे कोफ्ते के आकर में बना के अलग बर्तन में रख दीजिए।

  3. Step 3:

    अब एक पैन में तेल गरम करें और कोफ्ते को सुनहरा होने तक अच्छे से तल लें। सभी कोफ्ते तलने के बाद इसका मसाला तैयार करना है।

  4. Step 4:

    इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें जीरा, प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और तेजपत्ता डालकर पकाएं।

  5. Step 5:

    अब इसमें नमक, हल्दी और मिर्च पाउडर को मिलकर अच्छे से पका लीजिए।

  6. Step 6:

    6 से 7 मिनट पकने के बाद इसमें तले हुए कोफ्ते को डालें और लगभग 10 से 12 मिनट तक पकने दें।

  7. Step 7:

    इसके अच्छी तरह पकने के बाद गैस को बंद कर दीजिए और धनिया पत्ती से गार्निश कीजिए।

  8. Step 8:

    टेस्टी और लाजवाब कोफ्ता बन के तैयार है।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।