Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:04 AM IST

घर पर नहीं बची है कोई सब्जी तो बनाएं कच्चे आलू से बनने वाले ये कबाब

अगर आप घर पर कच्चे आलू के कबाब बनाना चाहते हैं तो ये रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी। इसके लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं होगी। 
Updated:- 2021-05-08, 10:17 IST
kabeb chapli aloo

घर पर जब कोई सामान न बचे तो ऐसा लगता है कि कुछ चटपटा और तीखा खा लिया जाए और हमारे पास उसके लिए सामान नहीं होता। अब अगर घर पर कुछ चीज़ें ही बची हैं तो भी आप घर पर आसानी से कबाब बना सकते हैं। इसके लिए जिस मेन इंग्रीडियंट की जरूरत होगी वो है कच्चे आलू। जी हां, कच्चे आलू के चपली कबाब आपके लिए एक बहुत ही स्वादिष्ट स्नैक की तरह हो सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे बनाए जाते हैं स्वादिष्ट चपली कबाब।

आलू चपली कबाब Recipe Card

इस कबाब की रेसिपी में न ही ज्यादा मसाले लगते हैं और न ही इसमें ज्यादा सब्जियों का इस्तेमाल होगा।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 350
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 2 चम्मच कुटे हुए धनिया के बीज
  • 2 चम्मच पिसा जीरा
  • 1 छोटा चम्मच अमचूर
  • 2 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • 1 कप पोहा
  • 4-5 कच्चे आलू
  • 2 प्याज
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/2 कप मैदा
  • तलने के लिए तेल

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आलू को ग्रेट करके ठंडे पानी में डाल लें।

  2. Step 2:

    अब दो प्याज, हरी मिर्च को बारीक चॉप कर लें।

  3. Step 3:

    अब 1 कप पोहा धोकर फूलने के लिए रख दें।

  4. Step 4:

    इस कबाब में जितने भी मसाले हैं सब एक साथ मिलाकर रख लें।

  5. Step 5:

    अब आलू से एक्स्ट्रा पानी निकाल लें और फिर सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर इसे कबाब का शेप दें।

  6. Step 6:

    अब कबाब को मीडियम फ्लेम पर शैलो फ्राई करें।

  7. Step 7:

    इसे दोनों साइड से अच्छी तरह से पकाने के बाद इसे गर्मा गर्म सर्व करें। आपके आलू चपली कबाब तैयार हैं।

विधि-

  • सबसे पहले आपको मीडियम साइज के आलू लेना है। आपको बहुत बड़े नहीं बहुत छोटे नहीं लेने हैं। आलुओं को मोटे वाले ग्रेटर से ग्रेट करना है और उसके बाद थोड़ी देर के लिए इसे ठंडे पानी में डाल लें।
  • आपको ठंडे पानी में इसलिए डालना है ताकि इससे स्टार्च निकल जाए। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो आलू काले से होने लगें। आप जितना ठंडा हो सके उतने ठंडे पानी में आलू डालें।
  • अब आपको प्याज, मिर्च आदि को बहुत अच्छे से चॉप करना है। अगर आप चॉपर से करना चाहें तो वो भी कर सकते हैं।
  • अब आपको मसालों का ध्यान रखना है। कुटे हुए धनिया के बीज, चिली फ्लेक्स, जीरा पाउडर, अमचूर आदि को एक साथ मिलाकर रख लें।
  • अब इस रेसिपी में सबसे अहम चीज़ जो जाएगी वो है 1 कप पोहा। ये पोहा होगा बाइंडर जिससे क्रिस्पिनेस भी आएगी और बाइंडिंग भी होगी।
  • पोहे को पानी में धोकर फिर पानी निकाल लेना। इसके बाद इसे मैश कर लें ताकि ये बाइंडिंग के लिए तैयार हो जाए। अब आलू को निचोड़ कर उससे एक्स्ट्रा स्टार्च निकाल लें।
  • अब एक बर्तन में पोहा, आलू, प्याज, मिर्च, 1/2 कप मैदा, मसाले, 1चम्मच नमक आदि सब चीज़ें डालें और बिना पानी के इसे मिक्स करें। अगर आपको ये थोड़ा सा गीला लग रहा है तो आप इसमें थोड़ा सा मैदा और डाल सकते हैं, लेकिन मैदा ज्यादा नहीं डालना।
  • अब आपको इन्हें हाथों में शेप देते ही कढ़ाई में फ्राई करने के लिएडाल दें। आप इसे शैलो फ्राई भी कर सकते हैं। एक बात का ध्यान रखिएगा कि कबाब बनाकर प्लेट में न रखें क्योंकि से बहुत ही सॉफ्ट होते हैं और फिर ये टूट जाएंगे।
  • इसे आपको मीडियम फ्लेम में पकाएं क्योंकि हाई फ्लेम में आलू कच्चा रह जाएगा अंदर से और लो फ्लेम में आलू तेल पी जाएगा। जब ये हल्का सा गोल्डन फ्राई हो जाए तो इसे पलट लें।
  • अब इसे अच्छे से निकाल लें और फिर इसे फ्राई किए हुए गर्मा गर्म कबाब को किसी चटनी या सॉस के साथ खाएं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।