महाशिवरात्रि व्रत के मौके पर फलहार के लिए घर पर बनाए 'मूंगफली कढ़ी'

महाशिवरात्रि का व्रत भारतीय महिलाएं काफी श्रद्धा से रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं पूजा-पाठ बड़े ही ध्यान से करती हैं। पूजा-पाठ के साथ महिलाएं व्रत में अपने फलहार को लेकर भी बड़ी सजग रहती हैं। शिवरात्रि व्रत के दौरान अक्सर महिलाएं नए-नए फलहारी डिश भी ट्राई करती रहती हैं। महाशिवरात्रि व्रत को ध्यान में रखते हुए, हम आपको बताते हैं मूंगफली की कढ़ी की रेसेपी, जो आपके व्रत के लिए परफेक्ट डिश है। तो चलिए जानते हैं 'मूंगफली कढ़ी' बनाने की विधि को-
मूंगफली कढ़ी रेसेपी Recipe Card
टेस्टी और स्वादिष्ट है ये मूंगफली कढ़ी
Ingredients
- दही- 1 कप
- राजगीर आटा- 2 चम्मच
- मूंगफली पाउडर -50 ग्राम
- घी- 1 चम्मच
- अदरक- 1/2 पेस्ट
- हरी मिर्च- 1/2 पेस्ट
- सेंधा नमक- स्वादअनुसार
- चीनी- 1/2- चम्मच
- जीरा-1/2 चम्मच
- धनिया- बारीक कटा हुआ
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप बर्तन में राजगीर आटा और दही में पानी मिलकर अच्छे से मिक्स कर ले।
- Step 2:
अब दूसरे बर्तन में घी और जीरा डालकर गैस पर गरम करिए।
- Step 3:
इसके बाद, उसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर मध्यम आंच पर अच्छे से भुनें।
- Step 4:
अब आप इसमें मूंगफली पाउडर को डाले और उसे लगभग 60 सेकंड तक भुनें।
- Step 5:
इसके बाद मिक्स किए हुए राजगीर आटा और दही को बर्तन में डाले और साथ में सेंधा नमक और चीनी डालकर 5 से 6 मिनट तक पकाने दे।
- Step 6:
आपका मूंगफली कढ़ी बन के तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।