पनीर की सब्जी को दें ट्विस्ट, ट्राई करें Paneer Schezwan

कुछ रेसिपी ऐसी होती हैं जिसे एक बार चखने के बाद हमें उसे बार-बार बनाने का मन करता है। आपको बता दें कि पनीर शेजवान की रेसिपी कुछ ऐसी ही है। ये इंडो-चाइनीज रेसिपी आपकी फेवरेट डिश बन सकती है। मसालेदार और चटपटा खाने के शौकीन लोगों के लिए यह डिश लाजवाब है। अगर आपको पनीर की सब्जी पसंद है, तो यकीन मानिए इसे आप एक बार चखने के बाद बार-बार लंच या डिनर में बनाना चाहेंगी।
अगर आप भी पनीर शेजवान की रेसिपी घर पर बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इसे आप घर पर कैसे तैयार कर सकती हैं। आप चाहें तो इसे पार्टी रेसिपी के तौर पर या किसी खास मौके पर भी बना सकती हैं। इसे बनाने में ना अधिक समय लगता है और ना ही अधिक मेहनत की ज़रूरत है। इसमें इस्तेमाल होने वाले लगभग सभी मसाले आपके घर में ज़रूर उपलब्ध होंगे। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।
पनीर शेजवान Recipe Card
घर पर इंडो चायनीज रेसिपी बनाने का मन बना रही हैं तो पनीर शेजवान जरूर ट्राई करें।
Ingredients
- पनीर- 200 ग्राम (पीस में कटे हुए)
- हरी मिर्च-3 (बारीक कटी हुई) अदरक-1 चम्मच (बारीक कटी हुई)
- लहसुन-1/2 चम्मच (बारीक कटे हुए)
- सोया सॉस- 4 चम्मच
- तेल-1/2 कप
- प्याज-1 (बारीक कटा हुआ)
- शेजवान सॉस-2 चम्मच
- मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- मैदा-1 चम्मच
- कॉर्नफ्लोर-1 चम्मच
- धनिया पत्ता- गार्निश के लिए
- शिमला मिर्च-1/2 कप (बारीक कटी हुई)
- टोमैटो सॉस-1/2 चम्मच
Step
- Step 1:
पनीर शेजवान बनाने लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में कॉर्नफ्लोर, मैदा, मिर्च पाउडर और नमक डालकर घोल बना लीजिए।
- Step 2:
अब इसमें कटे हुए पनीर को डालें और अच्छे से मैरिनेट कर लीजिए।
- Step 3:
इसके बाद एक पैन में तेल गरम करके पनीर को फ्राई कर लीजिए और इसे अलग रख लीजिए।
- Step 4:
अब दूसरे पैन में तेल गरम करके उसमें कटे हुए प्याज, लहसुन-अदरक और हरी मिर्च डालकर पकाएं।
- Step 5:
1 से 2 मिनट बाद इसी पैन में शिमला मिर्च, सोया सॉस, शेजवान सॉस और टोमैटो सॉस के साथ हल्का पानी डालकर 7 से 8 मिनट पका लीजिए।
- Step 6:
8 मिनट बाद इसमें फ्राई किए हुए पनीर को डालकर अच्छे से चला कर 4 से 5 मिनट पकने के बाद गैस को बंद कर दीजिए।
- Step 7:
अब इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिए और गार्निश के लिए धनिया पत्ता डालकर सर्व कीजिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।