इस बार सिंपल नहीं बल्कि घर पर बनाएं टेस्टी मटन पुलाव

अगर पुलाव पसंद और वो भी नॉनवेज पुलाव तो इस बार हम आपको सिंपल नहीं बल्कि, मटन पुलाव की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इन सर्दियों के मौसम में परिवार संग कुछ टेस्टी नॉनवेज भोजन ट्राई करना चाहती हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट रेसिपी है। इसे बनाने में आपको अधिक मेहनत करने भी ज़रूरत नहीं है और न ही इसे बनाने में अधिक समय लगता है। इसका टेस्ट आपको यक़ीनन बार-बार बनाने के लिए बोलेगा। तो चलिए जानते हैं मटन पुलाव की रेसिपी के बारे में-
मटन पुलाव Recipe Card
इस आसान विधि से आप भी बनाएं स्वादिष्ट मटन पुलाव।
Ingredients
- मटन- 400 ग्राम
- इलाइची-2
- चावल-2 कप
- काली मिर्च-5-6 दाने
- लौंग-5-6
- दालचीनी-1 इंच
- घी-2 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- कश्मीरी मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- जीरा-1/2 चम्मच
- प्याज-2 बारीक़ कटा हुआ
- रंग-1 चुटकी खाने में डालने वाला
- साबुत मिर्च-3-4
- धनिया पत्ता- 1 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे एक पैन में घी गरम करके उसमें, इलाइची,लौंग,काली मिर्च, लाल मिर्च और प्याज को डालकर अच्छे से भुन लीजिये।
- Step 2:
थोड़ी देर बाद इसमें मीट, नमक और लाल मिर्च पाउडर के साथ अन्य सामग्री को डालकर अच्छे से फ्राई कर लीजिये।
- Step 3:
अब इसमें दो कप पानी के साथ चावल को डालने और मंध्यम आंच पर लगभग 10-15 मिनट तक पकाने दीजिये।
- Step 4:
15 मिनट बाद एक बार चलाकर खाने वाला रंग डालकर गैस को बंद कर दीजिये।
- Step 5:
तैयार है गरमा-गरम मटन पुलाव सर्व करने के लिए पसंदीदा चटनी के साथ। यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- मटन पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक पैन में घी गरम करना होगा। घी गरम होने के बाद इसमें आपको इलाइची के साथ काली मिर्च, लौंग और साबुत लाल मिर्च डालकर कुछ देर भुनना होगा।
- कुछ देर इसे भूनने के बाद आपको इसमें बारीक़ कटे हुए प्याज को डालकर पांच से सात मिनट तक अच्छे से भूनना होगा ताकि प्याज के साथ सभी मसाले अच्छे से पक जाए और सेट हो जाएं। जब मसाला अच्छे से सेट हो जाता है, तो इसका स्वाद भी लाजवाब होता है।
- जब आपको लगे की प्याज सुनहरा हो गया है, तो इसमें आप मीट, नमक, लाल मिर्च पाउडर के साथ आपको अन्य मसाले को डालकर पकाना होगा, ताकि मटन अच्छे से पक कर मुलायम हो जाए। जब मटन मुलायम हो जाता है, तो खाने का स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है।
- अब आपको इस मटन में चावल के साथ दो कप पानी डालना होगा और माध्यम आंच पर लगभग 10-15 मिनट पर पकाना होगा। करीब 15 मिनट पुलाव को पकाने के बाद आप इसके ऊपर से खाने वाले रंग और धनिया पत्ता को डालकर गैस को बंद कर दीजिये। स्वादिष्ट मटन सर्व करने के लिए तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।