घर में झटपट बनाएं मूली की सब्जी, स्वाद और सेहत में है भरपूर

सर्दियों का समय बाज़ार में मूली बहुत आती है। ताज़ी-ताज़ी मूली सलाद के साथ खाने में तो अच्छी लगती है इसी के साथ वो कई तरह की डिशेज में भी इस्तेमाल हो जाती है। अब सर्दियां हों और मूली का पराठा ना खाया जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। इसी के साथ, सर्दियों के समय मूली का अचार और मूली का रायता भी बहुत स्वादिष्ट लगता है। पर आप में से कितने लोगों के घर पर मूली की सब्जी बनती है? यहां मैं मूली के पत्तों की सब्जी नहीं बल्कि मूली के सफेद वाले हिस्से की सब्जी की बात कर रही हूं। ये स्वादिष्ट भी होती है और कम मसाले में बनाई जाती है जो सेहतमंद भी है। तो चलिए आज आपको बताते हैं मूली की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी।
मूली की सब्जी Recipe Card
इस सब्जी में आप चाहें तो आलू का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे ये रेसिपी आपके स्वाद के हिसाब से कस्टमाइज हो जाएगी।
Ingredients
- 1/2 कप कटी हुई मूली
- 2 कप कटे हुए मूली के पत्ते (ऑप्शनल)
- 1/2 कप बेसन (अगर सिर्फ मूली ले रही हैं तो थोड़ा कम बेसन इस्तेमाल करें)
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया-जीरा पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
- तेल जरूरत के अनुसार
- 1 छोटा चम्मच राई
- 2 चुटकी हींग
- नमक स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले मूली को छीलकर छोटा-छोटा काट लें।
- Step 2:
एक कटोरी में बेसन, 1 चम्मच तेल और सभी सूखे मसालों को एक साथ मिलाकर बैटर बना लें।
- Step 3:
अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई डालें। राई चटकने लगे तब हींग और मूली डालें।
- Step 4:
इसके बाद मूली के पत्ते मिलाएं और उनको भी नर्म होने तक पकाएं।
- Step 5:
अब बेसन के मिश्रण को ऊपर से डालें और इसे अच्छे से मिक्स करें।
- Step 6:
अब धीमी आंच पर इसे 5 मिनट तक पकाएं।
- Step 7:
इस सब्जी को गर्मागर्म सर्व करें।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आपको मूली अच्छे से धोकर साफ कर लेनी है। इसका ऊपरी हिस्सा थोड़ा छील लें क्योंकि कई बार इसमें गंदगी भी आती है। इसी के साथ, अगर आप चाहें तो इस रेसिपी में मूली के पत्ते भी मिला सकती हैं। पर ध्यान रहे कि वो भी अच्छे से धुले हुए और साफ होने चाहिए।
- कई लोगों को मूली के पत्तों से गले में खुजली की समस्या होती है और अगर आपके साथ भी ऐसा है तो उन्हें अवॉइड करें।
- हम मूली को मैरिनेट करने के लिए एक कटोरी में बेसन, हल्दी-पाउडर और सभी सूखे मसाले एक चम्मच तेल के साथ अच्छी तरह से मिक्स करके अलग रख दें। ये मैरिनेशन मूली को फ्लेवर देने के काम आएगा।
- अब एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा तेल गर्म कर उसमें राई डालें। इसमें जीरा अवॉइड करें क्योंकि वो फ्लेवर को थोड़ा बिगाड़ देता है।
- जब राई चटकने लगे तो इसमें हींग और मूली डालकर थोड़ा सा सॉफ्ट होने तक पकाएं। अगर आप मूली के पत्ते भी इस्तेमाल कर रही हैं तो वो मूली के थोड़ा सॉफ्ट होने के बाद ही मिलाएं।
- मूली सॉफ्ट होने के लिए ढक्कन से ढक दें।
- अब जब ये आधी से ज्यादा पक जाए तो इसमें बेसन का मिक्सचर मिलाएं और कढ़ाई को ढक कर धीमी आंच पर पकाएं।
- इसे बीच-बीच में चलाना बिल्कुल ना भूलें।
- अगर आपको लग रहा है कि ये बहुत सूखी है तो थोड़ा सा पानी ऊपर से छिड़का जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में लें मूली की चटनी का मजा, स्वाद के साथ सेहत पाएं
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।