Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:36 AM IST

अच्छा खाने का मन है तो घर पर 20 मिनट में बनाएं मटर पनीर पुलाव

कुछ बेहतर और अच्छा खाने का मन कर रह? तो फिर सब काम को छोड़िए और लग जाइए टेस्टी मटर पनीर पुलाव बनाने में
Updated:- 2019-12-13, 08:30 IST
matar paneer pulao easy recipe

सर्दी के मौसम आते ही सभी को कुछ चटपटा और टेस्टी सा खाने का मन करता है। ऐसे में ध्यान आता है कि ऐसा क्या बनाया जाए जिसे खाने के बाद दिल खुश हो जाए, तो मटर पनीर पुलाव एक ऐसा डिश है जिसके खाने के बाद आपका दिल खुश हो जायेगा। तो चलिए आज बताते हैं कैसे आप ट्रेडिशनल मटर पनीर पुलाव बना सकती है। इसके लिए बस आपको ये करना होगा-

मटर पनीर पुलाव रेसिपी कार्ड Recipe Card

गर्मागर्म मटर पनीर पुलाव का स्‍वाद सभी को बहुत पसंद आएगा

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Main Course
Calories: 350
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • बासमती चावल-1 कप
  • हरी मटर- 200 ग्राम
  • पनीर के स्लाइस- 100 ग्राम
  • कुचला अदरक- 1/2
  • लहसुन- 1/2 चम्मच
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • नमक- स्वाद अनुसार
  • लौंग- 2-3
  • जीरा- 1 चम्मच
  • दालचीनी- ½
  • बे पत्ती- 1
  • काली इलायची- 1
  • मिर्च पाउडर- half स्पून काली
  • गरम मसाला- ½ चम्मच
  • धनिया- कटा हरा धनिया
  • घी- 1 ½ बड़ा चम्मच
  • तेल-1 बड़ा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    चावल को अच्छी तरह से धोकर 1 घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद, अतिरिक्त पानी का निकाल दे।

  2. Step 2:

    मध्यम आंच पर एक कड़ाही में घी और तेल को गरम करें। अब इसमें जीरा, तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी स्टिक और काली इलायची, ताजे कुचले हुए अदरक लहसुन, पनीर क्यूब्स और डालकर पनीर को सुनहरा होने तक भूनते रहें

  3. Step 3:

    अब मटर में डालें और कुछ सेकेंड के लिए उसे भूनें। एक मिनट के लिए मध्यम आंच पर चावल और मटर को पकने दे।

  4. Step 4:

    अब 2 कप पानी और नमक डालें, अच्छी तरह मिलाएं और उबाल आने दें। जब पानी उबलने लगे तो आंच धीमी रखें और ढक्कन से ढककर 5 मिनट तक पकाएं।

  5. Step 5:

    5 मिनट के बाद ढक्कन खोलें और गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस डालने के बाद तल ले। फिर से ढक्कन को ढक दें और तब तक पकाएं जब तक चावल नरम न हो जाए।

  6. Step 6:

    जब चावल नरम हो जाए, तो ढक्कन को फिर से ढक दें, आंच बंद कर दें और इसे 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। पैन में मटर पनीर पुलाव सर्व करने के लिए तैयार है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।