घर पर बनाएं टेस्ट से भरपूर मटर कचौरी, जानें आसान रेसिपी

आपने मटर से बनी कई तरह के डिश खाई होंगी, जैसे मटर आलू, मटर पनीर, मटर गोभी, मटर पराठा और मटर दाल। लेकिन, क्या आपने कभी मटर कचौरी बना के खाई है। शायद नहीं। अगर नहीं, तो इस बार टेस्टी मटर कचौरी ज़रूर ट्राई करें। यह खाने में जिनता स्वादिष्ट लगता है इसे बनाना उतना ही आसान है। इसे बनाने के लिए अधिक मेहनत की ज़रूत नहीं और अधिक पैसे खर्च करने की भी ज़रूरत नहीं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल है जिन्हें मटर खाना पसंद है, तो आपको भी मटर कचौरी बना के ज़रूर खानी चाहिए। कचौरी का नाम सुनते ही अगर आपको 5-7 ऑपशन्स मिलते हैं तो आप एक अलग टेस्ट के लिए मटर कचौरी बना सकते हैं। मटर कचौरी बनाने के लिए आपको क्या सामग्री चाहिए और इसे बनाने का सही तरीका क्या है, आइए आपको बताते हैं।
मटर कचौरी Recipe Card
टेस्ट से भरपूर होता है मटर कचौरी। यकीनन आपके परिवार वालों को बहुत पसंद आएगी ।
Ingredients
- आटा- 2 कप
- हरी मटर-2 कप
- हींग- स्वादानुसार
- हरी मिर्च- 3 पीस
- अदरक-1/2
- धनिया पाउडर-1/2 चम्मच
- सोंफ पाउडर-1/2 चम्मच
- जीरा-1/2 चम्मच
- धनिया पत्ता- 2 चम्मच
- लाल मिर्च-1/2 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- तेल-तलने के लिए
- गरम मसाला-1/2 चम्मच
- अमचूर पाउडर-1/2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले आटा लें और उसमें हल्का तेल और नमक डालकर मिक्स कर लें, मिक्स करने के बाद उसे गूंथ लें और कुछ देर के लिए आलग रख दें।
- Step 2:
इसके बाद मटर के दानों को मिक्सी में अच्छे से पीस कर एक अलग बर्तन में निकल लें।
- Step 3:
अब एक पैन लीजिए और उसमें सभी मसाले डालकर अच्छे से भून लें।
- Step 4:
जब मसाला अच्छे से भुन जाए तो उसमें पिसे हुए मटर को डालिए और कुछ देर पकने के लिए छोड़ दें।
- Step 5:
अब आटे को लें और जिस तरह लिट्टी में मसाला भरते हैं वैसे ही आटे को गोल आकार में बना कर भुने हुए मटर को अच्छे से भर लें।
- Step 6:
अब एक कढ़ाई लीजिए और उसमें तेल गरम करिए, जब तेल गरम हो जाए तो कचौरी को डालिए और उसे ब्राउन होने तक तले।
- Step 7:
स्वादिष्ट और लाजवाब मटर कचौरी तैयार है सर्व करने के लिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।