Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:30 AM IST

International Sushi Day: घर पर बनाएं टेस्टी जापानी डिश मैंगो सुशी,जानें रेसिपी

मैंगो सुशी खाने के लिए अब आपको किसी रेस्तरां या होटल में जाने की ज़रूरत नहीं हैं। इसे आप घर पर ही आसानी से बना सकती हैं। जानें इसकी आसान रेसिपी के बारे में।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2020-06-18, 09:00 IST
mango sushi recipe

हमेशा अलग-अलग वेराइटी की रेसिपीज ट्राई करने से खाने के लिए एक्साइटमेंट बरकरार रहता है। आज International Sushi Day है। इस खास मौके पर हम आपके लिए 'रेसिपी ऑफ़ द डे' में 'मैंगो सुशी' की रेसिपी लेकर आए हैं। आपको ये बता दे कि यह एक जापानी डिश है जो तकरीबन दुनिया के हर कोने में मिलती है। लगभग हर बड़े रेस्तरां और होटल के मेन्यू में आपको ये डिश मिल जाएगी। मैंगो सुशी बनाने में उबले हुए चावल, green grapes, strawberry और मैंगो का इस्तेमाल किया जाता है। ये वेज और नॉनवेज दोनों ही वेराइटी में बनाई जाती है। आज हम आपको वेजीटेरियन सुशी यानि मैंगो सुशी बनाना सिखाएंगे। इसे बनाने का तरीका जानकर आप भी आसानी से घर पर मैंगो सुशी बना सकती हैं। इसे आप किसी किटी पार्टी, पिकनिक या जन्मदिन जैसे अवसर पर भी बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका- 

मैंगो सुशी Recipe Card

इस आसान विधि की सहायता से आप ही बना सकती है स्वादिष्ट जापानी डिश मैंगो सुशी।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 8 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Others
Calories: 200
Cuisine: Others
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • चावल-1/2 कप (उबले हुए)
  • अंगूर-10 दाने
  • आम-3 पीस
  • स्ट्रॉबेरी-3
  • दूध-1 कप
  • चीनी-2 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    स्वादिष्ट मैंगो सुशी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में दूध, चीनी और चावल को अच्छे से पकाएं। इसे लगातार चलाते रहें ताकि इसमें कोई गांठ ना पड़ें।

  2. Step 2:

    लगभग 5 से 6 मिनट गाढ़ा पकने के बाद इसे कुछ देर ठंडा होने के लिए अलग रख दीजिए।

  3. Step 3:

    अब आप पके हुए आम को छील कर पतले स्ट्रिप्स में काट लीजिए। इसी तरह अंगूर और स्ट्रॉबेरी को भी स्लाइस में काट लीजिए।

  4. Step 4:

    इसके बाद आम के स्ट्रिप्स की एक परत बिछाएं, इसे इस तरह से फैलाएं की इसके ऊपर से चावल के बैटर,अंगूर और स्ट्रॉबेरी की स्लाइस को डालकर एक छोटा सा रोल बनाया जा सके।

  5. Step 5:

    सामग्री को लगा देने के बाद इसे अच्छी तरह से रोल करिये और आखिर में थोड़ा सा पानी लगाकर इसके किनारे को चिपका दीजिए।

  6. Step 6:

    अब इस रोल को 3 से 4 मिनट ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दीजिए।

  7. Step 7:

    4 मिनट बाद इसे किसी प्लेट में निकाल कर सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।