सावन में इस तरह से घर पर 15 मिनट में बनाएं इंस्टैंट ब्रेड मालपुए

रक्षाबंधन आने वाला है। इस त्योहार पर उत्तर भारत के सभी घरों में मालपुआ बनता है। लेकिन शहरों में रहने वाले लोगों को ये बनाना थोड़ा मुश्किल लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आप घर ब्रेड की मदद से दस मिनट में मालपुआ बना सकती हैँ। इससे बच्चे और पति, दोनों खुश हो जाएंगे।
झटपट होता है तैयार
इसकी सबसे अच्छी बात है कि यह तुरंत तैयार हो जाता है। जिसके कारण इसे इंस्टैंट ब्रेड मालपुआ कहते हैं। यह एक इंडियन डिजर्ट है जो खाने में काफी टेस्टी होती है। इस आर्टिकल में जानें इसे बनाने का तरीका।
ऑब्जेक्टिव्स
- कितने लोगों के लिए : 2 - 4
- समय : 15 से 30 मिनट
- कैलोरी : 1537
- मील टाइप : वेज
ब्रेड मालपुआ बनाने के लिए जरूरी चीजें
- 4 ब्रेड स्लाइस
- 1 कटोरी चीनी
- पानी चाशनी बनाने के लिए
- 7-8 पिस्ता
- 7-8 बादाम
- चुटकीभर ऑरेंज फूड कलर
- एक छोटी कटोरी रबड़ी
- घी तलने के लिए
ब्रेड मालपुआ इस तरह बनाएं
- मालपुआ सामान्य तौर पर गोल होते हैं। इसलिए सबसे पहले सभी ब्रेड्स को बीच में से गोल आकार में काट लें।
- अब मीडियम आंच पर एक पैन में चीनी और पानी डालकर लगभग दस मिनट तक उबालने के लिए रखें। दस मिनट बाद मालपुए के लिए चाशनी तैयार हो जाएगी।
- चाशनी में ही पिस्ता, बादाम और फूड कलर डाल दें।
- दूसरी ओर तेज आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें।
- जब घी गरम हो जाए तो उसमें ब्रेड के कटे हुए पीस डालकर सुनहरा होने तक तलें। जब ब्रेड तल जाएं तो उन्हें एक प्लेट में निकालकर रख लें।
- अब ब्रेड के फ्राइड स्लाइस को दो से तीन मिनट के लिए चाशनी में डालकर निकाल लें।
- आपके लिए ब्रेड मालपुआ तैयार है। अब इन्हें एक प्लेट में निकालें। उनमें ऊपर से चाशनी और रबड़ी डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
अब इसे मजे से खाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।