नाश्ते के लिए झटपट बनाएं लौकी की कचौड़ी, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद

ज्यादातर घरों में ऐसा होता है कि बच्चे लौकी खाने में मुंह बनाते हैं। लौकी ही नहीं, बल्कि इसके जैसी अन्य सब्जियों को भी बच्चे नहीं खाते हैं। आखिर बच्चों को तो वही चीजें पसंद आएंगी, जो देखने और स्वाद करने में बेहतरीन हों। अब लौकी जैसी सब्जियों को बनाया भी ऐसे जाता है कि वे न ही अच्छी दिखती हैं और न स्वाद में अच्छी होती हैं, तो फिर बच्चा कैसे खाए? सादी-सी दिखने वाली लौकी के वैसे कई फायदे हैं। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है।
लौकी की कचौड़ी Recipe Card
घर पर झटपट बनाएं लौकी की कचौड़ी।
Ingredients
- एक मीडियम लौकी (कद्दूकस की हुई)
- दो कली लहसुन कसी हुई
- आधा छोटा चम्मच भुना जीरा
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च
- आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- तलने के लिए तेल
Step
- Step 1:
सबसे पहले लौकी को छील कर कद्दूकस कर लें।
- Step 2:
अब एक बाउल में गूंथने के लिए आटा और कसी हुई लौकी डालें। इसके बाद इसमें लहसुन, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, भुना जीरा और स्वादानुसार नमक डालकर आटा गूंथ लें।
- Step 3:
आटे को सेट होने के लिए 10 मिनट के लिए रखें और फिर उसकी छोटी-छोटी लोइयां लेकर पूड़ी बना लें।
- Step 4:
अब एक कढ़ाही में तलने के लिए तेल गर्म करें और उसमें पूड़ियां डालकर पका लें।
- Step 5:
आपकी लौकी की कचौड़ी तैयार है। इसे खीरे या बूंदी के रायते, चटनी और अचार के साथ सर्व करें।
लौकी में कैलोरीज कम होती हैं, तो यह वेट लॉस में फायदेमंद है। लौकी खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती। लौकी का जूस पीने से एनर्जी बनी रहती है और यह बॉडी को डिटॉक्स करता है। इसे खाने से आपकी पाचन शक्ति में सुधार हो सकता है... लेकिन ये फायदे बच्चों को कहां समझ आते हैं?
अगर आप बच्चों को यह हेल्दी सब्जी खिलाना चाहती हैं, तो उन्हें अलग स्टाइल से इसे बनाकर खिलाएं। लौकी का हलवा या बर्फी जैसी चीजें बनाएं। वहीं नाश्ते में अगर लौकी परोसनी हो, तो उन्हें इसकी कचौड़ी बनाकर खिलाएं। उन्हें पता भी नहीं चलेगा और रायता, चटनी या फिर अचार के साथ वे बड़े मजे से इसे खाएंगे। लौकी की कचौड़ी बनाना बेहद आसान है। सिर्फ 20 मिनट में आप इसे घर पर बना सकती हैं। चलिए जानते हैं लौकी की कचौड़ी बनाने की रेसिपी।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक मीडियम साइज की लौकी को पीलर से छील लें और उसे धोकर अलग रख दें। एक ग्रेटर की मदद से लौकी को एक बाउल में कस लें। अगर लौकी में ज्यादा बीज हैं, तो उस हिस्से को अलग कर दें।
- अब एक दूसर बाउल में 2 कप आटा डालें और इसमें एक कप कसी हुई लौकी डालें। ध्यान रखें कि लौकी ज्यादा न हो, वरना कचौड़ी अच्छी नहीं बनेगी।
- अब इसमें कसी हुई दो लहसुन की कली डालें और उसके बाद आधा चम्मच लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक, भुना हुआ जीरा, हल्दी डालकर मिला लें। आटा गूंथते वक्त पानी का इस्तेमाल न करें। लौकी का पानी आटा गूंथने के लिए काफी होगा। अगर आपको आटा गीला लग रहा हो, तो उसमें थोड़ा और आटा मिला सकती हैं।
- लौकी वाले आटे को सेट होने के लिए 10 मिनट के लिए अलग रख दें। 10 मिनट बाद उसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर रख लें और उनकी पूड़ियां बना लें।
- अब एक कढ़ाही में तलने के लिए तेल गर्म करें और उसमें इन पूड़ियों को डालें। हल्का सुनहरा होने पर पूड़ियों को निकाल लें।
- खीरे या बूंदी का रायता बना लें। आप चाहें तो चटनी भी बना सकती हैं या फिर अचार के साथ लौकी की इन कचौड़ियों को गर्मागर्म सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।