Easy recipe: लंच या फिर डिनर के लिए बनाएं टेस्टी कश्मीरी पुलाव

कश्मीरी पुलाव बनाने की रेसिपी बहुत ही सरल है। अगर आपको अन्य पुलाव बनाने आते हैं तो इसे भी बहुत आसानी से बना सकते हैं। कश्मीरी पुलाव बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकता है। इसका सुगंध और टेस्ट दोनों ही लाजवाब होते हैं। वैसे कश्मीरी पुलाव का स्वाद वर्ल्ड फेमस भी माना जाता है। अगर आपको भी कुछ टेस्टी खाने का मन हो या फिर घर पर आए मेहमानों को कुछ स्वादिष्ट भोजन खिलाना चाहते हैं तो इसे कुछ मिनटों में बना के खिला सकते हैं। इसे बनाने के लिए अधिक मेहनत की भी ज़रूरत नहीं होती। कश्मीरी पुलाव आप अपने घर पर आसानी से कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए आपको क्या-क्या चाहिए इसके लिए हम आपको कश्मीरी पुलाव बनाने की ये आसान रेसिपी बता रहे हैं। तो चलिए जानते हैं-
कश्मीरी पुलाव Recipe Card
इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह खाने में बहुत टेस्टी लगता है। ये रही कश्मीरी पुलाव की रेसिपी-
Ingredients
- बासमती चावल - 1 कप
- घी- 3 चम्मच
- पनीर-100 ग्राम
- हरी मिर्च-2 पीस
- अदरक-1/2 टुकड़ा
- काली मिर्च 6-7 दानें
- तेज पत्ता - 2
- दालचीनी
- इलायची - 2 पीस
- धनिया पत्ता- 2 चम्मच
- बादाम - 3 चम्मच
- किशमिश-3 चम्मच
- अदरक पेस्ट- 1/2 चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर-1/3 चम्मच
- जीरा-1/2 चम्मच
- काजू दानें 10-12
- नमक - स्वादानुसार
- लौंग - 4
- पिस्ते - 10-12
- तेल
- सौंफ-1 चम्मच
- प्याज-1 कटा हुआ
- केसर
- अनार दानें- 2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप बासमती चावल को पानी में आधे घंटे के लिए भिगो के किसी बर्तन में निकाल लें।
- Step 2:
अब एक पैन में घी गरम करें और उसमें कटा हुआ प्याज डालें और उसे सुनहरा और कुरकुरा होने तक भून लें।
- Step 3:
अब कढ़ाई में चार कप पानी के साथ इलाईची, तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी, सौंफ, हींग और नमक को डालकर लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
- Step 4:
अब इसी कढ़ाई में भिगोया हुआ चवाल, घी और पनीर डालें और लगभग दस से पंद्रह मिनट तक इसे पकाने दें।
- Step 5:
जब चवाल अच्छे से पक जाएं तो चवाल के ऊपर किशमिश और काजू डालकर मिला लें। मिलाने के बाद इसके ऊपर से भुने हुए प्याज और अनार दाने डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- Step 6:
पांच मिनट बाद गरमागरम कश्मीरी पुलाव परोसने के लिए तैयार हो जाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।