Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:33 AM IST

पूरी के साथ बनाइए कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी, घरवालों को आएगी पसंद

घर पर अगर बच्चे कुछ स्पेशल और खट्टा-मीठा खाने की जिद कर रहे हैं तो गोलगप्पा खिलाने के बजाय खिलायें पूरी और कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी। 
Updated:- 2018-11-01, 12:27 IST
kaddu ki sabji MAIN

कद्दू की सब्जी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। ये खट्टी-मीठी होती है तो आप इसे किसी स्पेशल ओकेज़न में भी बना सकती हैं। कई बार बच्चे शाम को गोलगप्पा खाने की जिद करते हैं। गोलगप्पे की जगह उन्हें पूरी खिलाने का वादा करिए और पूरी के साथ कद्दू की सब्जी सर्व करें। ये रही उसकी रेसिपी... 

ऑब्जेक्टिव्स

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : सिर्फ 20 मिनट
  • मील टाइप : वेज

कद्दू की सब्जी बनाने के लिए जरूरी चीजें

kaddu ki sabji inside

  • 250 ग्राम कद्दू ( टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच मेथी दाना 
  • 1 सूखी लाल मिर्च 
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी 
  • नमक स्वादानुसार 
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • 1 बड़ा चम्मच चीनी 
  • 1 छोटा चम्मच अमचूर 
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला 
  • तेल जरूरत के अनुसार 
  • पानी जरूरत के अनुसार 

कद्दू की सब्जी बनाने की विधि

kaddu ki sabji inside

  • इसे बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें।
  • जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें मेथी दाना और सूखी लाल मिर्च डालें। 
  • मिर्च और मेथी दाने के भुनते ही कद्दू के टुकड़े डाल दें।
  • फिर नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालकर बड़े चम्मच से चलाते हुए मिक्स करें और ढककर 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
  • जब कद्दू थोड़ा सा गल जाए तो उसमें चीनी और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
  • अब एक प्लेट से पैन को ढक दें। 
  • जब कद्दू सॉफ्ट हो जाए तब उसमें ऊपर से अमचूर और गरम मसाला मिलाएं। 
  • अब कद्दू को बिना प्लेट से ढके 2 से 3 मिनट तक भूनें और आंच बंद कर दें। 

 

कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी तैयार है। इसे पूरी के साथ सर्व करें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।