20 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट कटहल के कबाब, जानें रेसिपी

कबाब यानि नॉनवेज! जी नहीं, कबाब वेज भी हो सकता है। कबाब का मतलब सिर्फ और सिर्फ नॉनवेज नहीं होता। कबाब का मतलब पनीर कबाब, पालक कबाब, सोया कबाब, वॉलनट कबाब और कटहल कबाब भी हो सकता है। पनीर कबाब और सोया कबाब तो आप अकसर बनाती होंगी लेकिन क्या आपने कभी कटहल के कबाब के बारे में सुना है या ट्राई किया हैं। अगर आपने कटहल के कबाब के बारे में नहीं सुना है तो चलिए हूम आपको बताते है इसे बनाने का तरीका। आज 'रेसिपी ऑफ़ द डे' में हम आपको कटहल के कबाब में पड़ने वाली सामग्री से लेकर इसे बनाने की सही विधि तक बताने वाले हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और ना ही ज्यादा मेहनत लगती है। इसे आप बहूत ही कम समय में आसानी से बना सकती हैं।
कटहल कबाब Recipe Card
कटहल कबाब बनाना बहुत ही आसान है और इसे असान स्टेप्स में बनाया जा सकता है।
Ingredients
- कटहल-300 ग्राम
- बेसन-1/2 कप
- धनिता पत्ता-2 चम्मच
- हरी मिर्च-3
- तेल-2 कप
- अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच
- लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच
- गरम मसाला-1/2 चम्मच
- जीरा पाउडर-1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- पुदीना पत्ता-1 चम्मच
- इलाइची-2
- लौंग-2
Step
- Step 1:
सबसे पहले कटहल को छिलकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और कुकर में उबालकर अलग रख लीजिए।
- Step 2:
एक पैन में तेल गरम करके उसमें बेसन और अन्य सभी मसालों को डालें और 4 से 5 मिनट तक अच्छे से भून लें।
- Step 3:
अब एक बर्तन में उबाले हुए कटहल और भूने हुए मसाले को डालें और उसे अच्छे से मैश कर लें।
- Step 4:
अब मैश किए हुए मिश्रण को पहले गोल कर लीजिए और फिर कबाब का आकार दे दीजिए।
- Step 5:
इसके बाद एक अन्य पैन में तेल गरम कीजिए और कबाब को सुनहरा होने तक दोनों साइड से अच्छे से पका लीजिए।
- Step 6:
अब इसे किसी प्लेट में निकाल लें और अपनी पसंदीदा चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
- Step 7:
बाकि के कबाब ऐसे ही बनाने हैं।
आजकल कटहल बाजार में आराम से मिल जाते हैं। इस कबाब को आप लगभग 20 मिनट में तैयार कर सकती हैं। कटहल कबाब दिखने में अपीलिंग तो लगता ही है साथ ही खाने में टेस्टी भी होता है। इसे आप किसी खास मौके पर भी बना सकती हैं। घर पर आए मेहमानों को भी कटहल के कबाब बनाकर खिला सकती हैं और तारीफ बटोर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कटहल कबाब बनाने के विधि के बारे में-
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।