Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:37 AM IST

बच्चों के लिए घर पर बनाएं गार्लिक चिकन पास्ता, जानें इसकी रेसिपी

अगर पास्ता में वैरायटी लाना चाहती हैं तो आज आपको टेस्टी गार्लिक चिकन पास्ता की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे बनाना बहुत ही आसान है।
Updated:- 2020-07-28, 09:00 IST
garlic chicken pasta recipe

आज-कल के बच्चे फास्टफूड कुछ अधिक ही खाना पसंद करते हैं। अगर बच्चों को दिन में तीन से चार बार भी फास्टफूड खाने को मिल जाए तो वो कतई मना नहीं करेंगे, इसलिए आज-कल बाज़ार में भी फास्टफूड की भरमार है। बाज़ार में बर्गर, पिज्जा, मैक्रोनी और पास्ता जैसे फास्टफूड सबसे अधिक पसंद किए जाते हैं। लेकिन, अब लगभग सभी घरों में ये सभी फास्टफूड आसानी से बन जाते हैं। इसी क्यूरोसिटी को देखते हुए आपके बच्चों के लिए 'गार्लिक चिकन पास्ता' की रेसिपी लेकर आए हैं। वैसे पास्ता एक इटैलियन डिश है जिसे कई तरीके से बनाया जाता है। इस पास्ता में इस्तेमाल किए जाने वाला एक्स्ट्रा गार्लिक और क्रीम इसे और भी टेस्टी बनाता है। अगर आपके बच्चे को और आपको चिकन पसंद है तो ये कॉम्बिनेशन सभी को ज़रूर भाएगा। ये झट से बन जाता है और पेट भी भर जाता है। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका-       

गार्लिक चिकन पास्ता Recipe Card

इटेल्यन खाने के शौक को करें इस स्पेशल पास्ता के साथ पूरा।

Non-Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 175
Cuisine: Italian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • पास्ता-2 कप
  • चीज-1 चम्मच
  • लहसुन-10-12 दानें
  • बोनलेस चिकन-1 कप
  • लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
  • तेल-अंदाजानुसार
  • नाक-स्वादानुसार
  • क्रीम-1 चम्मच
  • पार्सले- (गार्निशिंग के लिए)
  • चिली फ्लेक्‍स-अंदाजानुसार

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक पैन में गरम पानी में पास्ता को उबाल कर अलग रख दीजिए। इसमें थोड़ा सा तेल डाल दीजिएगा ताकि पास्ता आपस में चिपके नहीं।

  2. Step 2:

    अब चिकन को अच्छे से साफ करके इसे भी गरम पानी में मध्यम आंच पर अच्छे से उबाल लीजिए।

  3. Step 3:

    इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करके कटे हुए लहसुन और लाल मिर्च को डालकर 2 मिनट फ्राई करने के बाद थोड़ा सा अलग निकाल लीजिए।

  4. Step 4:

    2 मिनट बाद इसमें उबले हुए चिकन को डालें और 4-5 मिनट पका लीजिए।

  5. Step 5:

    5 मिनट बाद इसमें उबला हुआ पास्ता और नमक डालकर कुछ देर अच्छे से पकाएं।

  6. Step 6:

    लगभग 4 मिनट बाद इसमें क्रीम को डालकर अच्छे से चला लीजिए और 5 मिनट पकने के लिए छोड़ दीजिए।

  7. Step 7:

    5 मिनट बाद आधे फ्राई किए हुए लहसुन को ऊपर से डालकर गैस को बंद कर दीजिए।

  8. Step 8:

    तैयार है आपका गार्लिक चिकन पास्ता सर्व करने के लिए।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।