ऑमलेट को दें नया ट्विस्ट, ट्राई करें French Potato ऑमलेट, जानें रेसिपी

अगर नाश्ते के लिए सबसे आसान रेसिपी की बात आती हैं तो उसमें ऑमलेट का नाम ज़रूर शामिल रहता है। लगभग हर घर में ऑमलेट को अलग-अलग स्टाइल में बनाया जाता है। लेकिन, आपने फ्रेंच पोटैटो ऑमलेट का नाम कम ही सुना होगा। अगर आप भी नार्मल प्याज और टमाटर वाला ऑमलेट खाकर बोर हो चुकी हैं, तो इस बार नाश्ते में कुछ नया ट्राई कर सकती हैं।
आज हम आपको 'फ्रेंच पोटैटो ऑमलेट' बनाने की रेसिपी बताएंगे। घर पर आप इसे हमारे बताए स्टेप्स को फॉलो करके बहुत ही आसानी से बना सकती हैं। इस ऑमलेट में जिन इंग्रीडियंट्स का इस्तेमाल होता है, वह सभी घर पर आसानी से उपलब्ध होते हैं। इसे आप ब्रेकफास्ट के लिए और शाम के नाश्ते के लिए भी बहुत कम समय में घर पर आसानी से बना सकती हैं। यह टेस्टी ऑमलेट आपके बच्चे खूब पसंद करेंगे। तो अगर आप ऑमलेट को देना चाहती हैं एक नया ट्विस्ट और टेस्ट, तो फ्रेंच पोटैटो ऑमलेट इस बार ज़रूर ट्राई करें। चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारें में-
फ्रेंच पोटैटो ऑमलेट Recipe Card
इस आसान विधि की सहायता से बनाएं फ्रेंच पोटैटो ऑमलेट और घर में सबको खिलाएं।
Ingredients
- अंडेे-3
- बटर-3 चम्मच
- हरी मिर्च-2(कटा हुआ)
- आलू-1(कटा हुआ)
- नमक-स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर-1/2 चमच्च
- चाट मसाला-1/2 चम्मच
- धनिया पत्ता-1 चम्मच
Step
- Step 1:
टेस्टी फ्रेंच पोटैटो ऑमलेट बनाने के लिए सबसे पहले अंडों को फोड़ें और इसमें धनिया पत्ता,नमक, हरी मिर्च और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से फेंट लीजिए।
- Step 2:
इसके बाद एक पैन में बटर डालकर गरम करें और इसमें कटे हुए आलू को डालकर ब्राउन होने तक अच्छे से फ्राई कर लीजिए।
- Step 3:
जब आलू सुनहरा हो जाएं तो बैटर किए हुए अंडे को इस पैन में डालिए।
- Step 4:
जब अंडा अच्छे तरीके से आलू में सेट हो जाएं और हल्का ब्राउन हो जाएं तब ऑमलेट को फोल्ड करके उसे पलट दीजिए और 5 से 10 सेकंड के बाद गैस को बंद कर दीजिए।
- Step 5:
अब ऑमलेट को सर्विंग प्लेट में निकाले और इसके ऊपर से चाट मसाला और गार्निश के लिए धनिया पत्ता डालिए।
- Step 6:
अब इसे अपनी पसंदीदा चटनी या सॉस के साथ सर्व कीजिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।