गर्मियों में बनाएं ड्राई फ्रूट्स की आइसक्रीम, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

गर्मियों में आइसक्रीम खाने का दिल अकसर ही कर जाता है और अगर घर पर बच्चे हो तो फिर क्या कहना। बच्चों को अगर रोज आइसक्रीम मिल जाए तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। ऐसे में रोज उनको बाहर से आइसक्रीम खरीदकर देने से बेहतर है कि आप उन्हें घर का बना आइसक्रीम खाने को दें। आज हम आपको ड्राई फ्रूट्स की आइसक्रीम बनाना सिखाएंगे। इसे आप बड़ी ही आसानी से और बहुत ही कम समय में बना सकती हैं। अगर आपके घर में मेहमान आने वाले है और आप उनको अपने हाथ का बना कुछ स्पेशल खिलाना चाहती हैं तो ड्राई फ्रूट्स की आइसक्रीम जरूर ट्राई करें। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।

इसे जरूर पढ़ें: बच्चों के लिए पास्ता बनेगा बेहद टेस्टी अगर ये छोटे-छोटे टिप्स आजमाएंगी
ड्राई फ्रूट्स की आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री:
- दूध- 2 किलो
- मावा- 250 ग्राम
- चीनी- 200 टेबल स्पून
- किशमिश- 2 टेबल स्पून
- बादाम- 3 टेबल स्पून
- केसर- 12-14
ड्राई फ्रूट्स की आइसक्रीम बनाने का तरीका:
- सबसे पहले दूध को एक बर्तन में छानकर गर्म कर लें। दूध को खूब अच्छे से उबाल लें और आधा घंटे तक इसे मीडियम आचं पर गर्म करते रहे। दूध को गाड़ा होने तक उबाल लें।
- इस दूध में आप मावा डालकर मध्यम आंच पर पकाएं और इसे लगातार हिलाते रहे ताकि नीचे बर्तन में ना लगे। कम से कम 15 मिनट तक उबाले।

- फिर आप इसमें चीनी डालें और चीनी के मिक्स होने तक इसे स्पून की मदद से हिलाते रहे। अब इसमे दूध पाउडर डालें। ब्लेंडर की सहायता से उसे ब्लेंड कर लें। अगर आप ऑनलाइन केसर खरीदना चाहती हैं तो इसके 1 ग्राम का मार्केट प्राइस 450 रुपये है, लेकिन इसे आप यहां से 199 रुपये में खरीद सकती हैं।
- अब इसमें काजू, किशमिश, बादाम और कुछ केसर की पत्तियां डालें और गैस बंद कर दें। एक एयर टाइट कंटेनर में डालकर ढक्कन लगाकर 2 घंटे के लिए फ्रीज में रखें। अगर आप घर बैठे ऑनलाइन किशमिश खरीदना चाहती हैं तो इसके 200 ग्राम के पैकेट का मार्केट प्राइस 130 रुपये है, लेकिन इसे आप यहां से 95 रुपये में खरीद सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: गर्मियों में आंवला लौंजी 1 बार खाएंगी, इसके खट्टे-मीठे स्वाद में खो जाएंगी
- 2 घंटे बाद उसे निकालकर फिर से ब्लेंड करें। ढक्कन लगाकर फिर से उसे 5-6 घंटे के लिए फ्रीज में सेट होने के लिए रखें।
आपकी ड्राई फ्रूट्स की आइसक्रीम तैयार हैं, इस आइसक्रीम को बाउल में निकालकर उसे ड्राई फूड से गर्निस करें और सर्व करें। ये आइसक्रीम गर्मियों में सभी को बहुत पसदं आएगी। वैसे भी घर की बनी आइसक्रीम का टेस्ट और भी ज्यादा अच्छा होता हैं।
Photo courtesy- (Simply Living Healthy, Dairy Goodness, Taste, Eat Smarter, HomeShop18, foodscape)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।