चिल्ली पनीर बनाने की ये रेसिपी आपके चाइनीस फूड का स्वाद बढ़ा देगी

चाइनीस खाने के शौकीन लोगों को अगर उनका फेवरेट चाइनीस फूड घर पर मिल जाए तो इससे बेस्ट भला क्या हो सकता है। जिस तरह से विदेशों में इंडियन खाने की काफी धूम है उसी तरह से कई सारे एेसे विदेशी फूड भी हैं इंडियन में इस तरह से अपनाए जा चुके हैं कि वो इंडियन ही बन गया हैं। इतना ही नहीं चाइनीस फूड में खासकर लोग इंडियन मसालों का तड़का लगाकर भी रेस्टोरेंट में लोग खूब बेचते हैं लेकिन असली चाइनीस फूड का स्वाद अलग होता है। अगर आप चाइनीस स्टाइल का चिल्ली पनीर खाना चाहती हैं तो आपको इसकी असली रेसिपी के बारे में जरुर पता होना चाहिए। आप अपने घर पर भी टेस्टी चिल्ली पनीर बना सकती हैं।
चाइनीस चिल्ली पनीर बनाने की सामग्री
- पनीर - 300 ग्राम
- ग्रीन कैप्सकम - 1 (छोटे चकोर टुकड़ों में काट लें)
- रैड कैप्सकम - 1 ( छोटे चकोर टुकड़ों में काट लें )
- कार्न फ्लोर - 3-4 चम्मच
- टमाटो सॉस - 1/4 कप
- ओलिव ऑइल - 1/4 कप
- सिरका - 1 -2 छोटे चम्मच
- सोया सॉस - 1-2 छोटे चम्मच
- चिल्ली सॉस - 1-2 छोटे चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 ( छोटी छोटी काटी हुई)
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - आधा छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स -1/4 छोटा चम्मच
- अजीनो मोटो - 1- 2 चुटकी
- पोदीना के पत्ते - 10 -12
चाइनीस चिल्ली पनीर बनाने की विधि
चिल्ली पनीर बनाने के लिए आप सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें।
अब एक प्लेट लें और उसमें आधा कार्न फ्लोर लेकर पनीर के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में लपेट लें।
नानस्टिक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालकर चारों ओर फैला दें, तेल गरम होने पर पनीर के टुकड़े कढ़ाई में सिकने के लिये लगा दीजिये और दोनों ओर पलट-पलट कर हल्के ब्राउन होने तक सेक लें।
अब बचा हुआ तेल कढ़ाई में डालिये, गरम होने पर अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनिये, ग्रीन कैप्सकम डालकर, 1 मिनिट भूनिये. रैड कैप्सकम डालकर और 1 मिनिट भूनिये, और अब भुने हुये पनीर के टुकड़े, टमाटो सास, सोया सास, चिल्ली सास, सिरका, चिल्ली फ्लेक्स, काली मिर्च, अजीनोमोटो और नमक डालकर सारी चीजों को धीमी गैस पर ही मिक्स अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कीजिये।
Read more: अगर चाऊमीन बार-बार हो जाती गीली तो ये कुकिंग टिप्स ट्राय करें
बचे हुये कार्न फ्लोर को 1/4 कप में पानी में गुठलियां खतम होने तक घोलिये और चिल्ली पनीर में डालकर मिलाइये, चिल्ली पनीर को 1 मिनिट चमचे चलाते हुये पका लीजिये, पोदीना के पत्ते मोटे मोटे तोड़ कर डाल कर मिला दें।
गरमा गरम बहुत ही स्वादिष्ट चिल्ली पनीर तैयार है, चिल्ली पनीर के साथ नूडल्स बनाकर परोसिये और खाइये।
कुकिंग टिप्स- अगर आप प्याज लहसन वाला चिल्ली पनीर बनाना चाहते हैं, तब एक प्याज पतला पतला काट लें, 4 लहसन की कली छोटी काट लें, तेल गरम होने के बाद, अदरक और हरी मिर्च डालने से पहले लहसन डालें हल्का सा भूनें, प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें, अब उसमें अदरक हरी मिर्च और सारे मसाले डालते हुये चिल्ली पनीर बनाकर परोसें और खायें।
चाइनीस चिल्ली पनीर जब तैयार हो जाए तो इसे प्लेट में डालें और इसे चाइनीस स्टिक्स के साथ सर्व करें। चाइनीस फूड खाने का असली मज़ा गर्मागर्म ही है। चिल्ली पोटेटो हों या फिर फ्राइड राइस और मंचूरियन आप ये सारी रेसिपी आसानी से अपने घर पर कभी भी बना सकती हैं तो अगली बार आपको कुछ भी चाइनीस खाने के मन करे तो आप एक बार ये रेसिपी खोलकर उसे झट से बना लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।