अब घर पर लें टेस्‍टी चिली मोमोज का स्‍वाद, जानें इसकी आसानी रेसिपी

बच्चे मोमोज बहुत ही शौक से खाते हैं और अपने बच्‍चों को खुश करने के लिए इस बार पर घर पर चिली मोमोस जरूर बनाएं।
Updated:- 2019-09-06, 18:01 IST
make chili momos at home main

मोमोज सबसे फेमस स्ट्रीट फूड है और ये तकरीबन सभी लोगों को पसंद आते है। वैसे मूल रूप से यह तिब्बतियन डिश है, जिसे वेज और नॉनवेज दोनों तरीकों से बनाया जाता है। मोमोज स्‍टीम करके ही बनाएं जाते है लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए अब इसमें कई तरीके के ट्विस्‍ट किये जा रहे है, जैसे तदूंरी मोमोज, कॉर्न और चीज मोमोज, पालक कॉर्न चीज़ मोमोज। तो आज हम आपको ऐसे ही एक मोमोज के बारे में बताने वाले है। आज हम आपको चिली मोमोस बनाना सिखाएंगे। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।

चिली मोमोज Recipe Card

चिली मोमोज यानी तिब्बतियन डिश में चाइ‍नीज तड़का। आइए जानें कैसा होगा इसका स्‍वाद

★★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Beverages
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Reeta Choudhary

Ingredients

  • मोमोज- 14 पीस
  • हरी मिर्च- 15 ग्राम
  • लहसुन- 10 कलियां
  • चार भाग में कटा हुआ प्याज- 45 ग्राम
  • शिमला मिर्च- 1
  • गाजर- 1
  • चटनी- 80 ग्राम
  • रैड चिली पेस्ट- 1 टेबल स्‍पून
  • सिरका- 1/4 छोटा चम्मच
  • सोया सॉस- 1/4 टेबल स्‍पून
  • टोमेटो सॉस- 60 ग्राम
  • तेल- अंदाजानुसार
  • नमक- स्‍वादानुसार
  • हरा प्याज- गार्निशिंग के लिए

Step

  1. Step 1:

    चिली मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर मध्यम आंच पर एक कडा़ही चढ़ाए और इसमें तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें मोमोज को डालें और कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें और कड़ाही से निकाल लें।

  2. Step 2:

    अब एक बाउल में मोमोज चटनी, रैड चिली पेस्ट, सिरका, सोया सॉस और कैचअप डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।

  3. Step 3:

    गैस पर मध्यम आंच पर एक पैन चढ़ाए और इसमें अंदाजानुसार तेल डालें और इसे गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें कटी हुई हरी मिर्च और लहसुन की कलियां डालें और पांच मिनट तक फ्राई करें।

  4. Step 4:

    अब इसमें कटा हुआ प्याज और शिमला मिर्च, गाजर डालें और इसे भी फ्राई करें। अब इन सब्जियों में स्‍वादानुसार नमक डालें और साथ ही सारे सॉस भी इसमें डालें और दो मिनट तक फ्राई करें।

  5. Step 5:

    फिर इसमें फ्राई किए हुए मोमोज डालें और पांच मिनट तक पकाएं। अब गैस बंद कर दें।

  6. Step 6:

    तैयार है आपके चिली मोमोज, इसे हरे प्याज के साथ गार्निश करें और गरमा गरम सर्व करें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।