Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:56 AM IST

Chicken Keema Recipe: इडली में लगाएं नॉनवेज का तड़का, जानिए आसान रेसिपी

आज हम रेसिपी ऑफ द डे में आपको हेल्दी चिकन कीमा इडली के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर पर मिनटों में और आसानी से बनाई जा सकती है।
Updated:- 2021-06-18, 11:33 IST
Main chicken keema idli at home in hindi

इडली दक्षिण भारतीय लोगों का एक फेवरेट ब्रेकफास्ट है जिसे अन्य चीजों जैसे नारियल की चटनी, धनीया की चटनी, टमाटर की चटनी, सांभर आदि के साथ परोसा जाता है। इडली कई तरह की होती हैं जैसे राइस इडली, रवा इडली, चावल और दाल की इडली आदि यह वेजीटेरियन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जिसे अपने टेस्ट भी किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी चिकन कीमा इडली के बारे में सुना है या वह कहीं खाई है? जी हां, आज हम आपको बताने वाले हैं चिकन कीमा इडली को कैसे बनाते हैं। यह एक अल्टीमेट नॉन वेजिटेरियन रेसिपी है जो यकीनन नॉनवेज लवर्स को पसंद आएगी। इडली सेहत के लिए बहुत लाभकारी है जो बहुत स्वादिष्ट होती है अगर इसमें चिकन का तड़का भी लगा दिया जाए तो स्वाद दो गुना और बढ़ जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि कैसे घर पर ही चुटकियों में वेजिटेरियनइडली में नॉनवेज का तड़का लगाया जाए।

चिकन कीमा इडली Recipe Card

चिकन कीमा इडली घर पर बनाएं

Non-Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 35
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • चिकन- 1 कप कूटा हुआ किया हुआ
  • जीरा- 1 चुटकी
  • हींग- चुटकी भर
  • कढ़ीपत्ता- 2
  • प्याज- 1 कट हुआ
  • धनिया की पत्तियां- 1/2 कप
  • मिर्च- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी- 1 छोटा चम्मच
  • अदरक और लहसून का पेस्ट -1 छोटा चम्मच
  • पानी - अवश्यकता अनुसार
  • इडली का घोल (चावल और दाल का) - 1 बड़ा कप

Step

  1. Step 1:

    चावल और दाल को 2 से 3 घंटे भिगोने के बाद पीस लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें उसमें सारे मसाले डालें।

  2. Step 2:

    फिर टमाटर और पानी डालकर अच्छे से पकाएं। अब इसमें कीमा और हरा धनिया डालकर कुछ देर पकाएं फिर गैस ऑफ कर दें।

  3. Step 3:

    अब इडली के सांचे में तेल लगाएं और घोल की एक परत डालें फिर उसमें कीमा डालें।

  4. Step 4:

    अब दोबारा इडली का घोल डालें और 20 से 25 मिनट तक पकने दें।

  5. Step 5:

    आपकी चिकन कीमा इडली तैयार है। इसे अपनी पसंद की चटनी और सांभर के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

बनाने का तरीका

inside idli

  • सबसे पहले आपको इडली का घोल तैयार करना होगा। इसके लिए आप चावल और दाल को लगभग 1 से 2 घंटे भिगो कर रख दें। फिर मिक्सी में भीगे हुए चावल डाल दें और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से पीस लें।
  • अब आपको चिकन का कीमा तैयार करना होगा। इसके लिए आप एक पैन में 2 से 3 चम्मच तेल डालें, तेल को अच्छे से गर्म कर लें। फिर उसमें जीरा डाल कर उसे चटकने का इंतजार करें।
  • जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कटी हुई प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं। फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें और चलाते रहें।
  • अब इसमें सभी मसाले यानी नमक, हल्दी, मिर्च, गरम मसाला आदि डालें फिर इसमें टमाटर और पानी डालें और 2 से 3 मिनट तक अच्छे से पकने दें।
  • आपके पास एक ग्रेवी तैयार हो जाएगी अब इसमें चिकन डाल दें और कुछ देर पकने दें। जब चिकन अच्छे से पक जाए तो उसमें कटी हुई धनिया पत्ती डालें और गैस ऑफ कर दें। आपका कीमा तैयार है।
  • अब आपको मैन चीज यानी इडली बनानी है। इडली बनाने के लिए आप इडली के सांचे यानी स्टैंड में थोड़ा तेल लगा लें ताकि इडली चिपके नहीं।
  • अब सांचे में इडली के घोल की एक परत डालें फिर कीमा डालें और इडली के घोल की दूसरी परत डाल दें। अब इडली को लगभग 20 से 25 मिनट तक भाप में पकने दें।
  • जब इडली अच्छी तरह से पक जाए तो उसे निकाल लें और नारियल की चटनी और सांभर के साथ सर्व करें।idli
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।