घर पर कैसे बनाएं चना मसाला पाउडर, जानें इसकी रेसिपी

अब आपको मार्केट से चना मसाला पाउडर खरीदने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसे आप बड़ी ही आसानी से घर पर बना सकती हैं और लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकती है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। घर पर बने चना मसाला पाउडर को जब आप काले चने की सब्जी या छोले में डालेंगी तो उसका स्वाद कुछ खास होगा। तो आइए जानें बाजार से सुंगधित और स्वादिष्ट चना मसाला पाउडर बनाने का तरीका।
चना मसाला पाउडर Recipe Card
आइए जानें बाजार से सुंगधित और स्वादिष्ट चना मसाला पाउडर बनाने का तरीका।
Ingredients
- अनारदाना- 1 टेबल स्पून
- काली मिर्च- 2 टेबल स्पून
- लोंग- 1/2 टेबल स्पून
- दाल चीनी- 3-4 टुकड़े
- लाल मिर्च- 8 साबुत
- धनियां साबुत- 3 टेबल स्पून
- जीरा- 1 टेबल स्पून
- बड़ी इलाइची के दाने- 2 टेबल स्पून
- काला नमक- 1 छोटी चम्मच
Step
- Step 1:
चना मसाला पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले गर्म तवे पर धनियां, अनार दाना और जीरा डालें और उसे हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें। अब इन भुने हुए मसालों को ठंडा होने दें।
- Step 2:
अब बाकी बचे सारे मसालों को एक साथ मिला लें और इन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। तैयार है आपका चना मसाला।
- Step 3:
इस मसाले को आप एअर टाइट कन्टेनर में भरकर ही रखें। इस मसाले को आप छह महिने तक यूज कर सकती है, ये जल्दी खराब नहीं होते। जब भी काले चने या छोले बनाएं तो इस मसाले का इस्तेमाल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।